11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

National Sports Day 2023: खेलों में यहां का कमाल… रूढ़ियों के ताने-बाने को पीछे छोड़ मैदान में झंडे गाड़ रही बेटियां

National Sports Day 2023: 158 पंचायतों में खेल मैदान तैयार... गांव-ढाणियों में निखर रही प्रतिभाएंहॉकी से क्रिकेट, वॉलीबाल व कबड्डी में युवा कमा रहे नाम

2 min read
Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Aug 29, 2023

National Sports Day 2023: खेलों में यहां का कमाल... रूढ़ियों के ताने-बाने को पीछे छोड़ मैदान में झंडे गाड़ रही बेटियां

पाली जिले के बाली तहसील के दान्तीवाड़ा में तैयार किए गए खेल मैदान खेलते ​में खिलाड़ी।

National Sports Day 2023: विपरीत हालातों व अल्प संसाधनों के बावजूद अपने कौशल के जरिए मारवाड़-गोडवाड़ के खिलाडि़यों ने पिछले कुछ सालों में प्रदेश ही नहीं, देश में खेल की धाक जमाई। कई प्रतिभाएं तो ऐसी रही, जिन्होंने गांवों में धूल भरे मैदानों पर अपनी प्रतिभा को निखारा। वहीं कई बेटियां सामाजिक रूढि़यों के ताने-बाने को पीछे छोड़कर घर की देहरी को पार कर खेल के मैदानों में पहुंची और मिट्टी से भरे कबड्डी के कोर्ट से लेकर हॉकी व वॉलीबाल के खेल तक में अपनी प्रतिभा के बूते गांव और जिले का नाम रोशन किया।

ये खेल प्रतिभाओं के अपने खेल के प्रति समर्पण का ही असर रहा कि जिला प्रशासन ने भी इन प्रतिभाओं को पर्याप्त सुविधाओं के साथ ही व्यविस्थत खेल मैदान की सौगात देने की ठानी। इसी के तहत खेलो पाली नवाचार को धरातल पर उतारा गया, जिसकी बदौलत आज खेलों की तस्वीर बदल चुकी है। शहर ही नहीं, गांवों में भी हर खेल के मैदान विकसित हो चुके हैं, जहां गांवों से लेकर कस्बों तक की खेल प्रतिभाएं अपने खेल कौशल को चमका रही है।

339 में से 290 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान स्वीकृत
पाली जिले की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए जिला कलक्टर नवीन मेहता ने Óखेलो पालीÓ का नवाचार किया, जिसके तहत हर ग्रांम पंचायत मुख्यालय पर खेल मैदान बनाने पर फोकस किया गया। जिले में कुल 339 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें से 290 ग्राम पंचायतों में तो खेल मैदान स्वीकृत किए गए थे। इसके तहत 158 ग्राम पंचायतों में खेल मैदानों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। खास बात ये है कि हर पंचायत में खेल मैदानों के निर्माण व सुविधाओं के विकास के लिए 30 से 35 लाख रुपए तक खर्च किए गए।

देश को मिलेंगे पाली से बेस्ट एथलीट
नवाचार के तहत हर खेल के लिए मैदानों का विकास करवाया गया है। इनमें बास्केटबाल, हॉकी, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन के खेल मैदानों के साथ ही पैवेलियन का भी निर्माण करवाया गया है, जिससे खिलाडि़यों के साथ ही खेल प्रशंसकों को भी सुविधा मिल पा रही है। इतना ही नहीं, नवाचार के जरिए रनिंग ट्रैक भी बनवाए गए हैं। 200 मीटर के इन रनिंग ट्रैक पर दौड़ रहे युवाओं में से आने वाले दिनों में कई एथलीट राष्ट्रीय स्तर पर पाली का नाम रोशन करेंगे।