18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mata Mahalaxmi Utsav: जाने क्यों पूरी रात महिलाओं ने गाए भजन

महालक्ष्मी प्राकट्योत्सव के तहत महिलाओं ने किया रतजगा

2 min read
Google source verification

पाली

image

Rajeev Dave

Oct 06, 2023

Mata Mahalaxmi Utsav: जाने क्यों पूरी रात महिलाओं ने गाए भजन

Mata Mahalaxmi Utsav: जाने क्यों पूरी रात महिलाओं ने गाए भजन

श्रीमाली ब्राह्मण समाज विकास समिति की ओर आयोजित महालक्ष्मी प्राकट्योत्सव के तहत महिलाओं ने रतजगा किया। रेलवे स्टेशन झालरवा महालक्ष्मी मंदिर व बड़ी ब्रह्मपुरी महालक्ष्मी मंदिर में महिलाओं ने रात को परम्परागत लोकगीत गाकर माता लक्ष्मी के साथ अन्य देवी-देवताओं की आराधना की।
समाज अध्यक्ष पीएम जोशी ने बताया कि भजन गाते हुए महिलाओं ने 21 श्रीफल माता महालक्ष्मी, कुलदेवी, भैरूनाथ, पूर्वजों, झलोड़ाजी, सती माता, बायोसा, भटियाणी माता, जल देवता, शीतला माता, रामदेव, गजानंन, हनुमान आदि को अर्पित किए। इस दौरान महिला अध्यक्ष सुरेन्द्र जोशी के नेतृत्व में मंगला दवे, रजनी व्यास, संतोष दवे, वीणा दवे, चन्द्रा व्यास, भगवती त्रिवेदी, जयश्री जोशी, सीमा जोशी, ललिता दवे ने माता पूरणे पाटण सू पधारिया..., माता आव्या छै नगर..., पाली नगरी ने बणियो देवरो म्हारी महालक्ष्मी... जैसे भजन गाए।
प्रतियोगिताओं में झलका उत्साह
महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिताओं में समाजबंधुओं ने उत्साह से भाग लिया। सांस्कृतिक मंत्री राजेश त्रिवेदी व जितेन्द्र व्यास ने बताया कि देश भक्ति एवं लोक गीतों की बाल वर्ग प्रतियोगिता में विद्वांशी दवे प्रथम, हर्ष व्यास द्वितीय, मानसी ओझा तृतीय, जूनियर वर्ग में प्रथम जाह्नवी, द्वितीय प्रथा तथा तृतीय दिव्यांश ओझा व जयवर्धन रहे। सीनियर वर्ग में प्रथम सुरभि व्यास, द्वितीय चन्द्रा व्यास व तृतीय मोनिका जोशी, एकल डांस में प्रथम उर्जिता व्यास, द्वितीय प्रांशी दवे, तृतीय अंशु व्यास, जूनियर वर्ग में विदुषी प्रथम, नंदिनी व्यास द्वितीय व तृतीय पृथा व्यास रहे। निबंध बाल वर्ग में कनक प्रथम, मो़क्षिता द्वितीय, सुधि तृतीय, जूनियर वर्ग में निशांत प्रथम, जाह्नवी द्वितीय, गुंजन ओझा तृतीय, सीनियर वर्ग में प्रियंका दवे प्रथम, प्रियंका ओझा व सिमरन व्यास द्वितीय तथा निकिता श्रीमाली व परेश व्यास तृतीय रहे।
आज गाजे-बाजे संग निकालेंगे शोभायात्रा
प्राकट्योत्सव के तहत शुक्रवार सुबह 6 बजे आरती से कार्यक्रम आरम्भ होंगे। ब्रह्मपुरी महालक्ष्मी मंदिर व झालरवा मंदिर में माता का अभिषेक किया जाएगा। मंदिरों में सुबह 9 बजे दुर्गापाठ, 10 बजे हवन होगा। अभिजीत मुहूर्त में बड़ी ब्रह्मपुरी में ध्वजारोहण किया जाएगा। झालरवा मंदिर से शाम 7:15 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न मागोZं से होकर रात 10 बजे बड़ी ब्रह्मपुरी पहुंचेगी। वहां सभा व पुरस्कार वितरण समारोह होगा।