पाली। अयप्पा सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को शिवाजी नगर स्थित अयप्पा मन्दिर का 11वां वार्षिक महोत्सव श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान अयप्पा के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृदि्ध की प्रार्थना की।
समिति प्रवक्ता सन्तोष कुमार पी. ने बताया कि मंदिर में सुबह हरिनाम संकिर्तन किया गया। भगवान गणपति का विधि विधान से अष्टद्राव्य हवन करने के बाद उष पूजा व महा मृत्युंजय हवन किया गया। जिसमे श्रद्धालुओं ने आहुतियां दी। इसके बाद कलश पूजा, कलशाभिषेक, कुम्भाभिषेक, मध्यान्ह पूजा, नाग पूजा की गई। महाप्रसादी अन्नदान दान दोपहर में किया गया। समिति के कोषाध्यक्ष मुरलीधरन उन्नीतान ने बताया कि महोत्सव में सचिव प्रसन्न कुमार, सदस्यों, महिला मण्डल, युवा मण्डल आदि ने सहयोग किया।