4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मजाक-मजाक में फंदे पर लटक गया युवक, पत्नी ने यूं बचाई जान

Wife Saved life : जालोर जिले के आहोर क्षेत्र के सामुजा गांव में शनिवार को एक युवक खेत में अपनी पत्नी व साली से मजाक करते हुए पेड़ पर फंदा बनाकर लटक गया। उसके बाद युवक के गले में फंदा इस कदर फंस गया कि किसी भी समय जान जा सकती थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Vinod Singh Chouhan

•

Updated: 23 Jul 2023, 10:26 AM IST

ALT TEXT

,

Wife Saved life : जालोर जिले के आहोर क्षेत्र के सामुजा गांव में शनिवार को एक युवक खेत में अपनी पत्नी व साली से मजाक करते हुए पेड़ पर फंदा बनाकर लटक गया। उसके बाद युवक के गले में फंदा इस कदर फंस गया कि किसी भी समय जान जा सकती थी। वह तो पत्नी ने हिम्मत दिखाकर फंदा काट दिया और घायल हालत में उसे पाली के बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया।

यूं लगा फंदा
जानकारी के अनुसार पाली जिले के राणा गांव निवासी पूनाराम उम्र 23 पुत्र मोहनलाल जाति भील जो शनिवार को आहोर क्षेत्र के सामुजा गांव में खेती का कार्य कर रहा था। इस दौरान वो अपनी पत्नी व साली से मजाक करते हुए गले में फंदा बनाकर पेड़ पर लटक गया। जिससे फंदा पूनाराम के गले में फंस गया। पत्नी के हाथ में कुल्हाड़ी थी। जिसने उसके गले से फंदा काट दिया। इसके बाद उसे निकट के अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे पाली के बांगड़ अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाया गया। जहां से चिकित्सकों उसे जोधपुर रेफर कर दिया।

इधर, बहू को ही ले भागा वृद्ध
पाली जिले में अपनी पुत्रवधु को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। मामला चार साल पुराना है। पीडि़त वृद्धा रमजान के पास से अपने पोते को वापस लेने के लिए न्याय की गुहार लगा रही है। मां-बेटे ने एसपी गगनदीप सिंगला को परिवार सौंपकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और अपने पोते को वापस दिलाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार जैतारण थाना क्षेत्र की एक तलाकशुदा महिला ने अपने पति पर बेटे की बहू के साथ घर बसाने का आरोप लगाया। महिला का कहना कि करीब 15 साल तक उसको पत्नी की तरह रखा। बेटे की शादी की तो जवान बहू को देख उसकी नीयत बिगड गई और बहू को भगा ले गया। एसपी को दिए परिवाद में आरोपी के खिलाफ धर्म परिवर्तन कर उसकी पुत्रवधु को अपने साथ भगाकर ले जाने, खुद का रेप करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।

मजदूरी पर जाती थी, तब हुई थी मुलाकात
महिला ने बताया कि करीब 15 साल पहले पति से अनबन के बाद वह घर खर्च चलाने के लिए मजदूरी पर जाने लगी। इस दौरान उसकी मुलाकात रमजान नाम के ठेकेदार से हुई। उसने प्रेम जाल में फंसाया और पत्नी की तरह रखने और परिवार की जिम्मेदारी उठाने की बात पर वह पत्नी के रूप में उसके साथ रहने लगी।