
सम्मेलन में युवाओं से जिम्मेदार नागरिक बनने का किया आव्हान
पाली। राजकीय विधि महाविद्यालय [ Law college ] के सभागार में नेहरु युवा केन्द्र [ Nehru Yuva Kendra ] के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला युवा सम्मेलन [ Youth conference ] का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिलेभर से युवा मंडलों के 100 से ज्यादा ग्रामीण युवाओं ने भाग लिया। युवाओं की ओर से कौशल विकास संवद्र्धन के तहत आयोजित प्रशिक्षण के स्टॉल भी लगाए गए।
सम्मेलन के दौरान विधि महाविद्यालय के प्राचार्य तपन पुरोहित ने युवाओं को संवैधानिक मूल्यों एवं मूल कर्तव्यों की पालना कर एक जिम्मेदार नागरिक बनने का आव्हान किया। अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक प्रोफेसर श्यामलाल तोसावरा ने युवाओं को सामाजिक एवं सामुदायिक विकास के कार्य कर भारत के संविधान में निहित समाजवाद का सिद्ध करने की बात कही। मुख्य वक्ता बेटी बचाओ-बेटी पढाओ एवं स्वच्छ भारत मिशन के एम्बेसेडर डॉ. के. एम. शर्मा ने युवाओं को एक स्वर्णिम समाज से स्वर्णिम भारत बनाने की बात कही।
विशिष्ट अतिथि आकाशवाणी जोधपुर से उद्घोषक विजेता वैष्णव ने युवाओं को अभिप्रेरित करने के लिए प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किए। पर्यावरणविद् भरत शर्मा ने युवाओं से पर्यावरण बचाने का आव्हान किया। कार्यक्रम में मांड गायिका मैना राव ने देशभक्ति गीतों से समा बांध दिया। इस मौके राजेन्द्र जाखड़, भंवरसिंह, गोविन्द दवे, देवाराम, छगन, आसू, अशोक, बाबू, गणपत, सपना मुकेश किशोर, गंगासिंह, दिनेश दीपू, दीपिका व पिंकी सहित कई जनें मौजूद थे।
Updated on:
31 Jan 2020 08:55 pm
Published on:
31 Jan 2020 08:34 pm

बड़ी खबरें
View Allपाली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
