20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कृषि कानूनों के खिलाफ पूर्व विधायक का भाजपा से इस्तीफा

पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने बीजेपी छोड़ने का अपना हस्तलिखित इस्तीफा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को भेजा है। यह इस्तीफा केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
shyam singh rana

कृषि कानूनों के खिलाफ पूर्व विधायक का भाजपा से इस्तीफा

चंडीगढ। यमुनानगर के रादौर में भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। श्याम सिंह राणा ने बीजेपी छोड़ने का अपना हस्तलिखित इस्तीफा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को भेजा है। यह इस्तीफा केन्द्र सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी इस कृषि कानून को किसान हितैषी बता रही है।

भाजपा नेता ने खुलकर किया विरोध

नए कृषि कानून के बाद से किसान इसका विरोध कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि पहले ही उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामने करना पड़ता है, इस कानून के बाद से और अधिक दिक्कत बढ़ जाएंगी। कृषि कानून का विपक्ष के साथ-साथ बीजेपी के भी कई नेता विरोध कर रहे हैं। कुछ दबी जुबान से तो कुछ खुलकर सामने आ गए हैं। इन्हीं में श्याम सिंह राणा हैं।

पंजाब और हरियाणा में विरोध मुखर

कृषि कानूनों के खिलाफ शिरोमणि अकाली दलकी नेता और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। इसके बाद अकाली और बीजेपी का सालों पुराना रिश्ता भी टूट गया। पंजाब और हरियाणा में कृषि कानूनों के खिलाफ जमकर आंदोलन हो रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह स्वयं अगुआई कर रहे हैं।