16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजब-गजबः राजस्थान से हरियाणा पहुंची सहेली से शादी करने, कहानी बड़ी रोचक है

ये प्यार है जनाब। लड़का और लड़की ही नहीं, लड़की और लड़की में भी प्यार हो सकता है। कुछ ऐसी ही कहानी यहां प्रकाश में आई है। हरियाणा और राजस्थान की दो लड़कियों में प्यार हो गया। बात यहां तक बढ़ गई कि लड़की राजस्थान से हरियाणा पहुंच गई शादी करने। पढ़िए फिर क्या होता है।

2 min read
Google source verification
lovers

lovers

सिरसा/चंडीगढ़। ये प्यार है जनाब। लड़का और लड़की ही नहीं, लड़की और लड़की में भी प्यार हो सकता है। कुछ ऐसी ही कहानी यहां प्रकाश में आई है। हरियाणा और राजस्थान की दो लड़कियों में प्यार हो गया। बात यहां तक बढ़ गई कि लड़की राजस्थान से हरियाणा पहुंच गई शादी करने। पढ़िए फिर क्या होता है।

सिरसा में हुई मुलाकात

हरियाणा के कैथल के गांव की युवती और राजस्थान के श्रीगंगानगर के एक गांव की रहने वाली युवती के परिवार के सदस्य सिरसा में एक धार्मिक स्थल पर आते-जाते थे। दोनों की करीब पांच साल पहले मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों युवकियों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। अब कोरोना काल में मुलाकात नहीं हो पाई तो फोन पर लंबी लंबी बातें करने लगी।

शादी पर अड़ीं

गत दिवस गंगानगर से युवती कैथल के गांव में पहुंच गई। परिचित होने के कारण उसकी अच्छी खातिरदारी की। जब कैथल की युवती भी उसके साथ जाने की जिद करने लगी तो परिजनों को पूरा मामला समझ में आ गया। इसके बाद दोनों ही गांव में बाहर आकर सार्वजनिक स्थान पर बैठ गई। परिजनों और पड़ोसियों ने दोनों को खूब मनाने की कोशिश की लेकिन बहस ज्यादा बढ़ गई। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई और मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई।

पुलिस ने बस में बैठकर वापस भेजा

कैथल की युवती के परिजनों ने बताया कि अच्छे-अच्छे रिश्ते आ रहे हैं लेकिन यह विवाह के लिए राजी नहीं हो रही है। अब परिजनों को इस बारे में पता चला है। परिजनों ने पुलिस के सामने गंगानगर की युवती को वापस भेजने की मांग की। युवती ने बताया कि दोनों आपस में साथ रहना चाहती हैं। उन्हें लड़कों से नफरत है। इसलिए दोनों आपस में ही साथ रहना चाहती है। इसके लिए वो कुछ भी करने को तैयार हैं। पुलिस ने युवती को वापस राजस्थान भेज दिया है।