25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP: इस जिला अस्पताल में जल्द होने जा रही 35 स्टाफ नर्सों की भर्ती, अभी तक थे 60 फीसदी पद रिक्त

35 नई स्टाफ नर्सों की ज्वाइनिंग जल्द, मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, जिला अस्पताल को नर्सों की कमी से मिलेगा छुटकारा, 90 फीसदी स्वीकृत पद भर जाएंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पन्ना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 3 Aug 2018, 2:49 PM IST

35 new staff nurses Joining in panna district hospital

35 new staff nurses Joining in panna district hospital

पन्ना। पैरामेडिकल स्टाफ की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल को स्टाफ नर्सों की समस्या से छुटकारा मिलने वाला है। 35 नई स्टाफ नर्सों की ज्वाइनिंग जल्द होने रही है। उसके बाद नर्सों के लिए स्वीकृत पदों में से 90 फीसदी पदों की पूर्ति हो जाएगी। और, मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

बता दें कि, पन्ना जिला अस्पताल 200 बिस्तरों का है। यहां 60 फीसदी पद रिक्त थे। पुरानी नर्सों के रिटायरमेंट से पद खाली होते जा रहे थे, लेकिन उन्हें भरा नहीं गया था। अस्पताल स्टाफ नर्सों की समस्या से जूझ रहा था। गंभीर मरीजों की देखभाल और संख्या बढऩे की स्थिति में देखभाल मुश्किल हो जाता था।

अस्पताल प्रबंधन को बड़ी राहत
कई बार विवाद की स्थिति भी बनती रही। खाली पड़े पदों में एक साथ 35 नर्सों को ज्वाइन करने के बाद अस्पताल प्रबंधन को बड़ी राहत मिलेगी। वर्षों से वार्डों में तैनात नर्सों ने कहा, 35 नई नर्सों के आने के बाद ज्यादा वर्कलोड से राहत मिलेगी। मरीजों की बेहतर देखभाल हो सकेगी। नर्सें 200 बेड वाले कोटे से ही मिल रही हैं। डॉक्टरों को भी राहत मिलेगी।

उन्नयन प्रकिया शीघ्र पूरी करने का आश्वासन
मुख्यमंत्री ने 4 अप्रैल को संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन के लोकार्पण समारोह में जिला अस्पताल का उन्नयन करके 300 बेड करने की घोषणा की थी। इसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पहुंचे। तब भी उन्नयन प्रकिया शीघ्र पूरी करने का आश्वासन दिया था। स्वास्थ्य विभाग ने प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। सीएमएचओ डॉ. एलके तिवारी ने बताया, प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

नए भवन की स्वीकृति मिलने की उम्मीद
जिला स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में उपलब्ध मानव संसाधन, भवन, मशीनों और जरूरत की जानकारी भेज दी गई है। जिसके लिए स्टॉफ और भवन की स्वीकृति एक-दो माह में मिलने की उम्मीद है। अनुमति के साथ ही मैदानी स्तर पर भी काम शुरू कर दिया जाएगा। ट्रॉमा यूनिट के निर्माण का काम तीन सालों से चल रहा है। यह भी जल्द पूरा होने वाला है।

दस्तावेज का सत्यापन
35 नई नर्सों द्वारा दस्तावेजों के सत्यापन कराया जा रहा है। गुरुवार को भी महिला ओपीडी और सिविल सर्जन ऑफिस के बाहर सुबह से ही भीड़ लगी हुई थी। कुछ दिनों में दस्तावेजों के सत्यापन का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद ज्वाइनिंग देनी होगी। इतनी संख्या में लड़कियों के आने से कौतुहल का माहौल है।

जिला अस्पताल में 35 नई नर्सों को पदस्थ किया गया है। अभी वो दस्तावेज वैरीफिकेशन करा रही हैं। इसके बाद ज्वाइनिंग देनी होगी। ज्वाइनिंग के बाद जिला अस्पताल में नर्सों के 90 फीसदी पद भर जाएंगे। अस्पताल के उन्नयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जरूरी जानकारियां और मांग शासन को भेजी जा चुकी हैं।
डॉ. एलके तिवारी, सीएमएचओ