6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाबालिग को अगवा करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

पुलिस ने आरोपी को बख्तरी गांव से किया गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification
Bank officer gets 4 years jail for cheating in Chennai

Tamilnadu : धोखाधड़ी के मामले में अफसरों को चार साल की कैद

बृजपुर . बृजपुर थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग लड़की को अगवाकर ज्यादती के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार ३ फरवरी को थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने रिपोर्ट किया था कि उसकी 16 साल की लड़की को युवक बाबूलाल पिता लंपा गौड़ (23) निवासी ग्राम बख्तरी जबरन साथ ले गया और दो दिनों तक उसके साथ ज्यादती करता रहा।

कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल
महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ नाबालिग के अपहरण, ज्यादती सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को उसी के ग्राम बख्तरी से गिरफ्तार कर लिया है। जहां पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

इधर, आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम
बृजपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ीखेड़ा चौकी क्षेत्र में धान की तौलाई को लेकर हुई मारपीट के मामले में आरोपी 11 फरवरी की शाम करीब 3.45 बजे टॉयलेट जाने के बहाने पुलिस को चमका देकर कोर्ट परिसर से भाग गए थे। जिन्हें पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10-10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। एसपी मयंक अवस्थी द्वारा दोनों आरोपियों श्रीकांत उर्मलिया पिता दुर्गाप्रसाद उर्मलिया (34) निवासी पहाड़ीखेड़ा और विनीत गर्ग पिता लवकेश गर्ग निवासी (33) पहाड़ीखेड़ा पर 10-10 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई है।