1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पन्ना जिले में पहली बार 15 से हीरों की नीलामी होगी शुरू, सुबह 9 से 11 बजे तक कर सकेंगे हीरों का निरीक्षण

हीरा खरीदने वालों को तत्काल जमा करनी होगी 20 प्रतिशत राशि

less than 1 minute read
Google source verification
Diamond

Diamond

पन्ना. जिले की उथली खदानों से प्राप्त कुल 187 नग हीरों की नीलामी कलेक्टर पन्ना द्वारा कार्यालय हीरा अधिकारी संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन पन्ना में की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया कि नीलामी 15 अक्टूबर से प्रारंभ होकर कुल हीरो की नीलामी पूर्ण होने तक शासकीय अवकाश को छोड़कर चालू रहेगा।

पांच हजार जमा कर लें नीलामी में भाग
प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक हीरों का निरीक्षण किया जाएगा उनकी बोली की जाएगी। इसमें उज्जवल, मैले एवं औद्योगिक किस्म के लगभग 187 हीरे जिनका कुल वजन लगभग 239.44 कैरेट है। इनकी अनुमानित राशि लगभग 2 करोड 36 लाख 98 हजार 183 रुपए लगभग है, नीलामी में रखे जाएंगे। उच्चतम बोली वाले बोलीदार को अंतिम निर्णय के तुरन्त बाद नीलामी राशि का 20 प्रतिशत तत्काल जमा करना होगा।

नीलामी राशि का 20 प्रतिशत जमा करना अनिवार्य
शेष राशि 30 दिन में जमा करना अनिवार्य होगी। उन्होंने बताया कि पन्ना शहर सतना से 72 कि.मी. तथा हरपालपुर से 124 किमी. एवं छतरपुर से 72 किमी. पर स्थित है। इन सभी स्थानों से पन्ना के लिए नियमित एवं अच्छी बसें चलती हैं। पन्ना खजुराहो से 48 किमी. पर स्थित है। खजुराहो हवाई जहाज की नियमित उड़ानों से जुड़ा हुआ है।

Story Loader