3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस बार 15 से शुरू होगी नीलामी, दीवाली से पहले पन्ना में हीरों की करें खरीदारी, जानें कैसे ले सकते हैं भाग

29.46 कैरेट का जैम क्वालिटी का हीरा रहेगा नीलामी का आकर्षण

2 min read
Google source verification
recession in diamond industry; क्या ऐसे निजात मिलेगी मंदी से?

recession in diamond industry; क्या ऐसे निजात मिलेगी मंदी से?

पन्ना. हीरों की नगरी पन्ना इस साल आपको दीपावली पर्व पर हीरा खरीदने का अवसर दे रहा है। हीरा है सदा के लिए, इसलिए इस साल की दीवालों अपनों को हीरे का तोहफा देने का यही सही समय है। दरअसल इस साल दीपावली पर्व के ठीक पहले पन्ना में हीरों की नीलामी होने जा रही है। इसमें 29.46 कैरेट और 18.13 कैरेट सहित कई बड़े हीरों सहित कुल 239.44 कैरेट के 187 हीरों को नीलामी के लिए रखा जाएगा।

हीरों की कीमत अच्छी लगेगी
गौरतलब है कि इस साल पहली बार नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में हीरों की नीलामी होने जा रही है। यह नीलामी दीपावली पर्व के ठीक पहले हो रही है। भारतीय संस्कृति एवं परंपरा में दीपावली पर्व में कुछ न कुछ नया खरीदारी करने की परंपरा रही है। इसके साथ ही अपनों को गिफ्ट देने की परंपरा है। इसी कारण से दीपावली पर्व के ठीक पहले होने वाली इस नीलामी का महत्व काफी बढ़ गया है। हीरा विभाग और जिला प्रशासन को भी उम्मीद है कि पर्व को लेकर लोग अधिक से अधिक हीरों की अच्छी कीमत देकर खरीदी करेंगे।

नीलामी में बड़े हीरे रहेंगे आकर्षण
इस साल की नीलामी में रखा जाने वाला जैम क्वालिटी का 29.46 कैरेट का और 18.13 कैरेट के बड़े हीरे खरीदारों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे। इस बार नीलामी में रखे जाने वाले 239.44 कैरेट के कुल 187 नग हीरों में से करीब आधा दर्जन बड़े और जैम क्वालिटी के हीरे हैं। ये हीरे किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। इसी कारण से इस बार नीलामी का विशेष महत्व बताया जा रहा है। इसमें देशभर से हीरा खरीदारों के शामिल होने की उम्मीद है।

आप भी नीलामी से खरीद सकते हैं हीरा
पन्ना में उथली हीरा खदानों से मिलने वाले हीरों की नीलामी में कोई भी व्यक्ति हिस्सा ले सकता है। जरूरी नहीं कि वह कारेाबारी हो तभी नीलामी में शामिल हों। हीरा कार्यालय के अनुसार आप भी 5 हजार रुपए की निर्धारित राशि जमा कर नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं। यह राशि बाद में हीरा नहीं खरीदने की स्थिति में वापस भी मिल जाती है। जबकि हीरा खरीदने पर इसे हीरे की कुल कीमत में जोड़ लिया जाता है।

नीलामी में हर कोई हो सकता है शामिल
कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया कि इसबार नीलामी दीपावली के पूर्व पड़ रही है। इसलिए इसके ब्रांडिंग के बार में सोचा जा सकता है। पहली बार नीलामी संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में कराईजा रही है। देशभर में और बाहर भ्ीा हीरा के कारोबार और कटिंग प्वालिसिंग से जुड़ी संस्थाओं और लोगों को इसके संबंध में जानकारी भेजी जा रही है। जिससे कि अधिक से अधिक लोग नीलामी में हिस्सा ले सकें और हीरों की अच्छी कीमत मिल सके।

Story Loader