5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिद्धचक्र महामंडल विधान में जुटे हजारों श्रद्धालु, एक सप्ताह चला धार्मिक आयोजन, यात्रा से हुआ समापन

समापन पर निकाली शोभायात्रा

less than 1 minute read
Google source verification
Kalash Yatra taken out with a musical instrument

गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा

पन्ना. दिगंबर जैन समाज की ओर आयोजित साप्ताहिक सिद्ध चक्र महामंडल विधान और विश्व शांति महायज्ञ का सोमवार को समारोह पूर्वक समापन हो गया। सामपन अवसर पर गाजे-बाजे के साथ नगर में भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। यह नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में नगर के जैन समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ आयोजन स्थल इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित एवन साइन गार्डन से दोपहर करीब दो बजे गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई।

भगवान की निकली शोभायात्रा
यह अजयगढ़ चौक, बड़ा बाजार, गोविंदजी मंदिर, बलदेवजी मंदिर, गणेश मार्केट, गांधी चौक से वापस अजयगढ़ चौक होते हुए आयोजन स्थल में शाम करीब 4 बजे संपन्ना हो गई। शोभायात्रा में सबसे आंगे बैंड चल रहे थे, इसके बाद हांथों में ध्वजा लिए बच्चों की टोली चल रही थी। इसमें बाद महिलाएं पीले पीले वस्त्र पहने चल रही थीं। महिलाओं के पीछे पुरुष धोती पहने हुए चल रहे थे। अंतिम में रथ पर सवार भगवान की शोभायात्रा की। लोगों ने मार्ग में रंगोली सजाकर यात्रा की अगवानी की। जगह-जगह शोभायात्रा की आरती उतारकर भगवान की पूजा-अर्चना की गई।

घट स्थापना के साथ 2 को हुआ था शुभारंभ
एक सप्ताह तक चले इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ घटयात्रा के साथ हुआ। घट यात्रा बड़ा बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर आयोजन स्थल एवर साइन गार्डन तक पहुंची थी। सिद्ध चक्र महामंडल विधान और विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन यमल मुनि आस्तिक्य सागर माहाराज और मुनि प्रणीत सागर महाराज के सानिध्य में हुआ। आयोजन के दूसरे दिन 3 से 8 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे मुनिश्री द्वारा शांतिधारा का कार्यक्रम हुआ। सुबह 8 बजे से पूजा विधान । 8.30 बजे से मुनिश्री के प्रवचन । रात में 7.30 बजे महाआरती हुई।