28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिग्विजय की जनजागरण यात्रा, बोले- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और खनिज मंत्री करा रहे रेत का अवैध खनन

-23 नवंबर को जनजागरण यात्रा पर पन्ना पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह-अजयगढ़ क्षेत्र में निकाली जनजागरण यात्रा,किया रेत खदानों का निरीक्षण-रेत खदानों के निरीक्षण के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह पर लगाया रेत के अवैध उत्खनन कराने का आरोप-पन्ना में मड़ला स्तिथ जमीन एवं नहर पट्टी की बेशकीमती जमीन मामले में दिया गोलमोल जबाब

2 min read
Google source verification
News

दिग्विजय की जनजागरण यात्रा, बोले- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और खनिज मंत्री करा रहे रेत का अवैध खनन

पन्ना. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद मंगलवार तक पन्ना दौरे पर थे। यहां उन्होंने पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र में प्रवास किया और दूसरे दिन अजयगढ़ नगर में जनजागरण यात्रा निकाली। उसके बाद वो अपने नेताओं के साथ अजयगढ़ में संचालित रेत खदानों का निरीक्षण करने के लिए पैदल मार्च किया। इसके बाद उन्होंने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की और रेत के अवैध उत्खनन पर बात करते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष एवं खनिज मंत्री पर अवैध उत्खनन में शामिल होने के आरोप लगाए। हालांकि, जमीन मामले पर गोलमोल जबाब दिया।

मध्य प्रदेश में इन दिनों सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। वहीं, बीजेपी द्वारा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पर उनके कार्यकाल के दौरान शासकीय जमीनों की हेराफेरी के आरोप लगाए जा रहे हैं तो वो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के द्वारा भी पलटवार में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा एवं पन्ना विधानसभा से विधायक एवं प्रदेश में खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह के ऊपर पन्ना जिले की रेत खदानों में हुए अवैध उत्खनन में शामिल होने के आरोप लगाए जा रहे हैं।


आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 22 नवंबर को दो दिवसीय पन्ना दौरे पर पहुंचे और उन्होंने 23 नवंबर की सुबह अजयगढ़ नगर में बढ़ती महंगाई के विरोध में जन जागरण यात्रा निकाली। उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह केन नदी के किनारे रेत खदानों में निरीक्षण करने के लिए अपने पार्टी नेताओं के साथ पैदल निकल पड़े। दिनभर की पैदल यात्रा के बाद देर शाम पन्ना जिला मुख्यालय पहुंचकर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की और पत्रकारों के सामने पन्ना जिले की रेत खदानों में हुए अवैध उत्खनन के विषय में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, आज तक कितना बड़ा अवैध उत्खनन नहीं देखा, जबकि खनिज मंत्री का विधानसभा क्षेत्र है।

पढ़ें ये खास खबर- सीएम शिवराज बोले- 'जनजातीय गौरव को फिर से स्थापित करना है'

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं खनिज मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि, रेत के अवैध उत्खनन पर दोनों नेता शामिल हैं और अधिकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से पन्ना जिले में रेत का अवैध उत्खनन भारी मात्रा में चल रहा है। वहीं, दिग्विजय सिंह के दौरे के पहले खनिज मंत्री एवं पन्ना विधानसभा से विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने एक मंचीय कार्यक्रम से कहा था कि, दिग्विजय सिंह अपने कांग्रेस के बड़े नेता की बंद खदान को चालू करवाने के लिए पन्ना आ रहे हैं।


कांग्रेस की 15 महीने की सरकार के समय से ही कांग्रेस के नेताओं के रेत के अवैध उत्खनन के गड्ढे चला करते थे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से जब शासकीय जमीनों की हेराफेरी के विषय में सवाल किया गया तो उनके गोलमोल जवाब देकर बात को टाल दिया। गौरतलब है कि, हाल ही में पन्ना नगर की बेशकीमती नहर पट्टी की शासकीय जमीन कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष दिव्या रानी सिंह के कब्जे से प्रशासन ने मुक्त कराई है। जिसमें बीजेपी के नेताओं के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाया गया था कि उनके द्वारा अपने कार्यकाल के के दौरान नहर पट्टी की बेशकीमती जमीन अपने चहेते नेता को दी थी। साथ ही, पन्ना जिले के मड़ला क्षेत्र में भी जमीन की हेराफेरी हुई है और अपने चहेतों को हेराफेरी कर जमीन दिलाई गई थी। बीजेपी के नेताओं ने उक्त दोनों जमीनों के विषय में जांच की मांग की थी। इसी विषय पर दिग्विजय सिंह ने कोई बात करना उचित नहीं समझा।