3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्रसाल कॉलेज परिसर में फैली गंदगी, नहीं होती नियमित साफ-सफाई, छात्रों में आक्रोश

प्लास्टिक के वेस्टेज से अटा कॉलेज

less than 1 minute read
Google source verification
students01.jpg

mission-1000-study-camps-in-249-schools-for-100-result

पन्ना. छत्रसाल कॉलेज परिसर में इन दिनों साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जहां देखों वहां सिर्फ गंदगी ही नजर आ रही है। कॉलेज में लगे वाटर कूलर और पानी की टंकी में लीकेज होने के कारण दिनभर पानी फैलता रहता है। कॉलेज प्रशासन को कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा है। गौरतलब है कि छत्रसाल कॉलेज के कला भवन में पढऩे वाले छात्र-छात्राओं के पीने के पानी के लिए एक प्लास्टिक की टंकी छत पर रखी हुई है और भवन की गैलरी के एक कोने में एक वाटर कूलर रखा हुआ है। इन दोनों ही स्थानों पर साफ-सफाई नहीं होती है।

टंकी के नीचे कूड़ादान, विद्यार्थी हो रहे परेशान
कॉलेज भवन के बाहर की ओर बनी पानी की टंकी के पास कचरे का ढेर लगा हआ है। ऐसा लगता है कि महीनोंं से यहां की साफ-सफाई नहीं हुई है। टंकी के लीकेज होने के कारण कॉलेज परिसर में पानी भरा रहता है। जिससे विद्यार्थियों को परेशानी होती ही है, साथ ही भवन की दीवार भी कमजोर हो रही है। ऐसे में विद्यार्थियों को गंदगी के ढेर के बीच ही पानी पीना पड़ा रहा है। इसी प्रकार से वाटर कूलर के आसपास भी काफी गंदगी है। यहां नियमित साफ-सफाई नहीं हो रही है। कॉलेज के राजनीति भवन के आसपास की हालत तो यह है कि कि सुबह यहां की झाडिय़ोंं में बच्चे शौच के लिए तक आते हैं।

अधूरा पड़ा है गांधी स्तंभ
कॉलेज प्रशासन द्वारा बीते माह शहीद दिवस पर आनन-फानन में कॉलेज के एक चबूतरे में स्तंभ बनाकर गांधीजी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। यह स्तंभ अधूरा पड़ा हुआ है। स्तंभ के निचले हिस्सा में अभी तक काम पूरा नहीं किया गया है। यह स्तंभ भी बीते एक सप्ताह से भी अधिक समय से इसी हालत में है।

Story Loader