4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपावली पर अपने घर रखें 1 रुपये का सिक्का, होगी हर मनोकामना पूरी

दीपावली पर अपने घर रखें 1 रुपये का सिक्का, होगी हर मनोकामना पूरी

less than 1 minute read
Google source verification
diwali

दीपावली पर अपने घर रखें 1 रुपये का सिक्का, होगी हर मनोकामना पूरी

पन्नाः हर व्यक्ति की यह चाहत होती है कि, वह भी इतना धनवान हो कि, दुनिया में अपनी ख्वाहिश की चीज़ खरीद सकूं। लेकिन भाग्य हर व्यक्ति का एक जैसा नहीं होता। कई लोग दुनिया में अपनी हर ख्वाहिश पूरी कर लेते हैं, तो कुछ लोग उनमें ऐसे भी हैं, जो अपनी ज़रूरतों को भी मारकर जिंदगी गुज़ारने को मजबूर हैं। अगर आप भी अपनी हर मनोकामना पूरी करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप अपनी हर ख्वाहिश पूरी कर सकें, तो इस साल नवंबर के महीने में आने वाली दीपावली आपकी हर उस ख्वाहिश को पूरा करेगी, जो आप आज तक पूरा नहीं कर पाए। इसके लिए सिर्फ आपको दीपावली के शाम को अपने गर में इस जगह पर एक रूपये का सिक्का रखना होगा, इससे होे वाली पूजा विधि के दौरान कुछ उपाय करने होंगे। अगर आपने वह उपाय कर लिये तो आप खुली आंखों से अपने बड़े बड़े कार्यों को अपनी आंखों के सामने पूरा होते हुए देखेंगे।

महालक्ष्मी की पूजा के दौरान करें यह काम

रुपए-पैसों में भरपूर बढ़ोतरी करने के लिए दीपावली की शाम को मां लक्ष्मी की पूजा से पहले एक रुपये के सिक्के को एक सूती लाल कपड़े में बांधकर माता के तर्णों में रखें। इसके बाद पूजा आरंभ करें। धीरे धीरे आप देखेंगे कि, आपकी हर मनोकामना पूरी होने लगेगी और माता रानी के प्रसन्न होने से धन के द्वार तो खुलना स्वाभाविक है। इसके लिए आपको यह बात ज्ञात रखना होगी कि, श्रेष्ठ मुहूर्त में ही महालक्ष्मी का पूजन करना होगा। पूजन में तेज सुगंध वाली अगरबत्ती, धूप, इत्र, अष्टगंध का प्रयोग करें। लाल चंदन का भी उपयोग करें। इस संबंध में मान्यता है कि तेज सुगंध से लक्ष्मी हमारे घर पर कृपा बरसाती हैं। यहां जानिए लक्ष्मी कृपा पाने के लिए ऐसे ही छोटे-छोटे उपाय।