9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस की सुरक्षा में सड़क के दोनों ओर से हटाए गए दर्जनों अवैध अतिक्रमण

एसडीएम भूपेंद्र रावत के नेतृत्व में चली अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

less than 1 minute read
Google source verification
Luxury house removed, costly plots free by government

Luxury house removed, costly plots free by government

गुनौर. गुनौर के व्यापारियों और दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने टीन शेड और टपरे बनाकर अवैध अतिक्रमण कर रखा था। इससे गुनौर में परेशानी हो रही थी। लंबे समय से की जा रही अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर गुनौर एसडीएम भूपेंद्र रावत द्वारा टीम गठित कर मुख्य मार्ग के दौनों ओर फैले अवैध अतिक्रमण को हटा दिया गया है।

अतिक्रमण के दौरान रहा गहमा-गहमी
गुनौर में सुबह 10 बजे से शुरू हुए अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही में बस स्टैंड से हरद्वाही मोड और उसके बाद इलाहाबाद बैंक तिराहे के आसपास का अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान पूरे दिन गहमा-गहमी का माहौल रहा। सुबह जब प्रशासनिक अमला अतिक्रमण हटाने को लेकर मशीन लेकर पहुंचा तो हड़कंप मच गया।

अतिक्रमण के दौरान मुस्तैद रहा दस्ता
इस दौराना सीईओ ,तहसीलदार, थाना प्रभारी, पटवारियों में हरी सिंह शाक्य, अंकित बागरी, राम सजीवन कोंदर, राजेश पटेल, सौरभ राय, सुनील पांडेय, अमित शिवहरे, प्रदीप मौर्य, महेंद्र पाल, अंगर सिंह, संजीत शिवहरे, सचिव एवं सरपंच ग्राम पंचायत सिली एवं गुनौर की टीम का गठन किया गया था स्थानीय प्रशासन ने नगर के सभी अवैध अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है।