25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शौचालय नहीं होने के कारण नवविवाहिता ने छोड़ा ससुराल

परिवार परामर्श केन्द्र में सुलझा मामला, आपसी सुलह के माध्यम से जाने को तैयार हुई नवविवाहिता.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पन्ना

•

image

Rudra pratap singh

•

Updated: 31 Jul 2018, 9:58 PM IST

Due to lack of toilets, newly-married left sasuraal

Due to lack of toilets, newly-married left sasuraal

पन्ना. जिले के सलेहा थाना के ग्राम बंधूर निवासी लखेरा परिवार के घर में शौचालय नहीं होने से उनकी नव विवाहिता बहू ससुराल छोड़ कर मायके में रहने लगी थी। लखेरा परिवार के सदस्यों के द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिए जाने के कारण नम विवाहिता ने ही परिवार परामर्श केन्द्र पर आवेदन देकर ससुराल वालों को शौचालय बनवाने के लिए निर्देशित करने की मांग की। परिवार परामर्श केन्द्र की समझाइश के बाद ससुराल पक्ष के लोग सावन के बाद घर में शौचायल बनवाने को राजी हो गए। इसके बाद बहू भी ससुराल में रहने को राजी हो गई।
करीब दो वर्ष पहले थाना सलेहा निवासी रामानुज लखेरा पिता कैलाश लखेरा की शादी वार्ड क्रमांक-२ विश्वनाथ कालोनी छतरपुर निवासी ज्योति लखेरा पिता इंदर लखेरा से हुई थी। शादी होने के कई महीने बाद जब ज्योती ने अपने ससुराल वालों से घर में शौचायल बनवाने की बात कही तो लखेरा परिवार को नागवार गुजरी। जिस बात को लेकर पति व पत्नी के बीच विवाद का कारण बन गया। शौचालय बनावाने की बात जब ज्योति करती थी, तभी उसका पति मार-पीट करने पर उतारु हो जाता था।

कई महीनों तक पति का जुल्म सहने के बाद ज्योति ससुराल छोड़ कर मायके पहुंच गई। और ससुराल पक्ष वालों की आपबीती बताई। ज्योति ने ससुराल पक्ष वालों को घर में शौचालय बनवाने की जि़द को लेकर परिवारिक परामर्श केन्द्र पहुंची। जहां प्रकरण क्रमांक ८१/१८ दिनांक १६ जुलाई २०१८ को दर्ज कराई। परिवारिक परार्मश केन्द्र के अधिकारियों ने दोनों पक्षों को पेश होने का आदेश जारी किया। परिवारिक परामर्श केन्द्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दो पेशी तक ससुराल पक्ष का कोई नहीं पहुंचा तो, पुन: परामर्श केन्द्र के द्वारा सूचाना भेजी गई। उक्त प्रकरण को गंभीरत से लेते हुए ३१ जुलाई को दोनो पक्षों के प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए, आपसी समझाइस कराई गई।

जिसमे ज्योति लखेरा के पति रामानुज लखेरा नें सावन के बाद घर में शौचालय व पत्नी के ससम्मान घर में रखने का वादा किया। घर में शौचालय बनवाने की शर्त व भविष्य में मार-पीट नहीं करने की शर्त पर, पारिवारिक परामर्श केन्द्र कार्यालय प्रभारी नजुमन निशा व सहयोगी लक्ष्मी गुप्ता के समक्ष राजीनाम किए।