
चाइल्ड लाइन ने अधिकारियों को बांधे फ्रेंडशिप बैंड
पन्ना. चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह के छठे दिन चाइल्ड लाइन टीम द्वारा जिले के अधिकारियों को फ्रेंडशिप बैंड बांधे गए और उनसे बच्चों की सुरक्ष का संकल्प लिया गया। बताया गया कि कार्यक्रम के छठे दिन चाइल्ड लाइन की टीम द्वारा कलेक्टर, एसपी , एडिशनल एसपी, आरआई पुलिस, जिपं सीईओ , कोतवाली टीआई , डीईओ, पुलिस ऊर्जा हेल्प डेस्क प्रभारी व पुलिस स्टाफ को फ्रेंडशिप बैड बांधे गए।
चाइल्ड लाइन 1098 से दोस्ती कराई और बच्चों की सुरक्षा में मदद करने का वचन लिया । केन्द्र समन्वयक राजेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया, कार्यक्रम 14 नवंबर से 20 नबंवर तक चलेगा। जिसमे चाइल्ड लाइन की टीम प्रतिदिन अलग अलग गतिविधियां कर लोगों व अधिकारियो से जुड़ती है और बच्चों की सुरक्षा का वादा लेती है। कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन टीम से मनोज सिंह गौर, तेजभान बागरी, वीणा शर्मा, अरविन्द लोधी, सविता सिंह ,अमिता पटैरिया, रेखा रानी दास, रामभजन कुशवाहा उपस्थित रहे।
पवई में भी किया गया आयोजन
पवई. पवई चाइल्ड लाइन टीम छठे दिन बुंदेलखंड हाई स्कूल पवई में स्वच्छ भारत अभियान के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयेाजन किया गया। चाइल्ड लाइन समन्वयक स्नेहलता ने जागरूकता कार्यक्रम और साप्ताहिक कार्यक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई । साथ ही बालिकाओं को गुड टच बेड टच पॉस्को एक्ट की जानकारी दी गई। अंजली के द्वारा 100 डायल व साइबर क्राइम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई । प्रथम , द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए गए। पुलिस विभाग से अंजली त्रिपाठी, महिला बाल विकास विभाग से सुनीता प्रजापति, स्कूल प्राचार्य सुखसागर, कायकर्ता बलराम चौधरी, विजय कोरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Published on:
20 Nov 2019 01:43 pm
बड़ी खबरें
View Allपन्ना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
