7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परीक्षण नैतिक और धार्मिक रूप से भी अनुचित, परीक्षण की शिकायत मिलने होगी सख्त कार्रवाई

जिले में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

less than 1 minute read
Google source verification
Unclaimed child found in Katni station

Unclaimed child found in Katni station

पन्ना. वन स्टॉप सेंटर पन्ना में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को उनके अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई। इसमें मुख्य अतिथि विशेष न्यायाधीश पन्ना कमल जोशी रहे। जिला विधिक सहायता अधिकारी मुहम्मद जीलानी, प्रशासक-वन स्टॉप सेन्टर रेखा बाला सक्सेना, जेपी. आर्य, आशीष बोस मौजूद रहे।

विशेष न्यायाधीश ने लोगों को किया जागरुक
विशेष न्यायाधीश कमल जोशी ने बताया कि वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के सम्मान की रक्षा का स्थान है। सभी प्रकार की हिंसा से पीडि़त महिलाओं एवं बालिकाओं को एक ही स्थान पर सहायता एवं संरक्षण के लिए दी जाने वाली नि:शुल्क सेवायें उपलब्ध कराता है। वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से एक ही छत के नीचे अस्थायी आश्रय, विधिक सहायता, काउंसलिंग, पुलिस डेस्क, चिकित्सा, आपातकालीन सहायता पीडि़त महिला एवं बालिका को त्वरित उपलब्ध कराई जाती है।

भ्रूण हत्या करना सबसे बड़ा पाप
उन्होंनेे कहा कि देश की लगभग दो तिहाई आबादी महिलाओं एवं बालकों की है । अगर वे ही पीडि़त होगे तो निश्चय ही देश पूर्णरूपेण विकास नहीं कर सकेगा। इसलिए हमें चाहिए कि हम महिलाओं का सम्मान करें। बालकों का उचित पालन पोषण करें जिससे समाज में शांति व्याप्ति रहे। सभी का पूर्णत: विकास संभव हो सके। आपने गर्भ में ही शिशु के परीक्षण न केवल कानूनी वरन नैतिक एवं धार्मिक रूप से भी अनुचित बताया। मुहम्मद जीलानी ने वन स्टॉप सेन्टर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका, कार्यो, विधिक सहायता, सलाह एवं सालसा, नालसा द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रदान की।