27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP: छत्रसाल कॉलेज में इस सत्र से 6 नए कोर्स होंगे संचालित, बुंदेलखंड के छात्रों के लिए अच्छी खबर

विगत दिनों हुआ था करार, सभी पाठ्यक्रमों में 30-30 सीटें निर्धारित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पन्ना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 30 May 2018, 1:54 PM IST

Government Chhatrasal PG College Panna news in hindi

Government Chhatrasal PG College Panna news in hindi

पन्ना। बुंदेलखंड के छात्रों के लिए वर्ष 2018-19 का शिक्षणसत्र अच्छी खबर लेकर आया है। बताया गया कि छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू जिला इंदौर के साथ हुए करार के बाद छत्रसाल कॉलेज में इस नए सत्र से समाज विज्ञान केंद्रों के तहत 6 नए रोजगारोन्मुख कोर्स प्रारम्भ किए जा रहे हैं। उच्च शिक्षा मप्र शासन ने मध्यप्रदेश के सभी 51 जिलों में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू के अधिकृत सामाजिक विज्ञान केंद्रों को प्रारम्भ किया गया है।

रोजगारोन्मुखी होंगे कोर्स
छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. एचएसएस शर्मा के अनुसार पन्ना में प्रारम्भ सामाजिक विज्ञान केंद्र के अंतर्गत छत्रसाल महाविद्यालय में कम्युनिटी लीडरशिप एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट में बीएसडब्लू तथा एमएसडब्लू कोर्स, बीए (सोसल साइंस) एमए समाजशास्त्र, एमए राजनीतिशास्त्र एवं एमए अर्थशास्त्र के रोजगारोन्मुख कोर्स प्रारंभ हो रहे हैं।

30-30 सीटें निर्धारित
इन सभी 6 पाठ्यक्रमों में अन्य कक्षाओं की तरह शीघ्र ही उच्च शिक्षा विभाग की केंद्रीकृत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश दिए जाएंगे। प्राचार्य डॉ. किरण खरे ने बताया है कि इन कोर्स के संचालन के लिए विगत दिनों डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय महू के रजिस्ट्रार डॉ. एचएस त्रिपाठी, उच्च शिक्षा सागर संभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. जीएस रोहित एवं छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना की प्राचार्य डॉ. किरण खरे के हस्ताक्षरों से एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग एमओयू (करार) हुआ था। इसके परिपालन में इन सभी पाठ्यक्रमों में 30-30 सीटें निर्धारित की गई हैं।

शासकीय तथा अशासकीय क्षेत्रों में रोजगार पा सकेंगे
इन पाठ्यक्रमों को करने के बाद विद्यार्थी उन्नत भारत, स्वच्छता मिशन, एनजीओ एवं अन्य शासकीय तथा अशासकीय क्षेत्रों में रोजगार पा सकेंगे। बीएसडब्लू एवं बीए सोशल साइंस स्नातक कोर्स का शुल्क 9 हजार एवं बाकी अन्य चार पीजी कोर्स की फीस 12 हजार निर्धारित की गई है। शासन के इस निर्णय से जहां छात्र-छात्राओं को कॅरियर सवांरने का नया अवसर मिलेगा वहीं पिछड़ापन का दंश क्षेल रहे सैकड़ों छात्रों को रोजगारोन्मुखी कोर्सों से रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे।