28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज रफ्तार जीप ने महिला की मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, एक की हालत गंभीर

देवेंद्रनगर के पास हादसा

less than 1 minute read
Google source verification
Accident News Khandwa

Accident News Khandwa

पन्ना. देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र के राजापुर के पास फसल काटकर लौट रहीं महिला मजदूरों को एक तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी। इससे एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्रनगर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया
जानकारी के अनुसार कुछ महिलाओं का समूह फसल काटने के बाद वापस देवेंद्रनगर लौट रही थीं। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन ने महिलाओं को टक्कर मार दिया। हादसे में महिला लछियन बाई आदिवासी (45) की मौके पर मौत हो गई, जबकि फूलबाई आदिवासी (40) गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी एम्बुलेंस को दी गई। जानकारी लगते ही देर बाद रीवा के लिए रेफर एक मरीज को छोड़कर लौट रही एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।

इधर, यात्रियों को नहीं मिले वाहन, परेशान रहे यात्री
होली के चलते सोमवार को वाहनों की भारी किल्लत देखने को मिली। सामान्य दिनों की अपेक्षा यात्री वाहन कम नजर आए जिस पर लोगों को भी गंतव्य तक पहुंचने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। होली के चलते बस स्टैण्ड में बसों की किल्लत देखने को मिली। रुट में चलने वाली अधिकांश बसें नहीं चलीं।

Story Loader