9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पन्ना के बेनीसागर तालाब में अचानक मर गई सैकड़ों मछलियां, जानिए क्या है वजह

जहरीला पदार्थ मिलाने की आशंका

2 min read
Google source verification
Fish Market

मछली मार्केट

पन्ना. बेनीसागर तालाब में बड़ी संख्या में मछलिया मरी मिली हैं। आशंका है कि किसी ने जहरीला पदार्थ मिला दिया है। तालाब में मछली पालन के लिए ठेके पर दिया गया था। अभी मछलिया काफी बड़ी हो चुकी थीं और उन्हें निकालने का काम आगामी कुछ महीनों में चालू होने वाला था। इससे पूर्वही किसी ने संभवतया मछलियों को मारने के लिए य ठेका समिति से समिति से किसी बुराईका बदला लेने के लिए इस प्रकार का कार्यको अंजाम दिया है। इससे हजारों की संख्या में मछलियां मर गई हैं। बड़ी मछलियां वजन अधिक होने के कारण तालाब में ही समा गईं जबकि छोटी मछलियां पानी में उतरा रही थीं।

बीमारी की आशंका
तालाब का पानी दूषित होने व बड़ी संख्या में मछलियां मरने से बीमारी का खतरा है। तालाब के इस पानी में लोग नहा रहे थे तो कुछ लोग कपड़े भी धो रहे थे। संक्रमण का खतरा बना हुआ है। जानकारी लगर पालिका को भी दी गई है। हालांकि, मछलियों को मारने का प्रयास किनक द्वारा किया गया है इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। तालाब के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। यदि मामले की गंभीरता पूर्वक जांच की जाए तो आरोपियों को आसानी से पकड़ा जा सकता है।

नहीं रहता पहरा
बताया गया कि पूर्व में तालाब और सुदर्शन पार्क की रखवाली के लिए रात में कर्मचारी तैनात रहता था, लेकिन अब पार्कों और नगर पालिका के कर्मचारी नेताओं और अधिकारियों के घरों की चाकरी करने में लगे हुए हैं, इससे उन्हें यहां काम करने के लिए समय ही नहीं है। सूत्र बताते हैं कि यहां तीन-चार महीनों से अब रखवाली के लिए कोईनहीं रहता है। किसी ने इसी मौके का फायदा उठाकर मछलियों को मारने का षड्यंत्र रचा और उसमें कामयाब भी हो गया।

संभवतया पानी में जहरीला पदार्थ मिलाने से मछलियों की मौत हुई है। मामले की जानकारी नगर पालिका को दी गई है। लोगों को तालाब के पानी का उपयोग न करने की भी सलाह दी गई है।
कविता रैकवार, वार्ड पार्षद