8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले में ई-निरीक्षण से शासकीय गतिविधियों में आई तेजी, नवाचार से दिखने लगा असर

कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारी ग्राम पंचायतों का कर रहे निरीक्षण

less than 1 minute read
Google source verification
Increase in government activities due to e-inspection in the district

Increase in government activities due to e-inspection in the district

पन्ना. कलेक्टर कर्मवीर शर्मा द्वारा जिले में जो भी नवाचार शुरू किए गए उनका प्रभाव अब दिखाई देने लगा है। जिले में अभ्युदय योजना, पोषण संजीवनी अभियान और अब ई-निरीक्षण प्रारंभ हो जाने से ग्रामीण अंचल के भ्रमण में जाने वाले अधिकारी ई-निरीक्षण मोबाइल एप के द्वारा शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण करने लगे हैं। ई-निरीक्षण मोबाइल एप से निरीक्षण के लिए नियुक्त निरीक्षक द्वारा स्वैच्छा से ग्राम पंचायत का चयन कर निरीक्षण कर मोबाइल पर निरीक्षण संबंधी टीप दर्ज कर देता है।

समस्या के समाधान के लिए नहीं होगा भटकना
दर्ज की गयी टीप को जिला मुख्यालय पर अवलोकन करने के उपरांत आवश्यक दिशानिर्देश एवं कार्यवाही की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती है। जिला स्तर से कलेक्टर द्वारा जिन क्षेत्रों की शिकायतें प्राप्त होती हैं । मीडिया के विभिन्न साधनों से प्राप्त होने वाली जानकारियों के आधार पर नियुक्त निरीक्षकों में किसी भी निरीक्षक को एसएमएस के माध्यम से निरीक्षण के निर्देश दिए जाते हैं। संबंधित अधिकारी एसएमएस प्राप्त होते ही निर्देशानुसार संबंधित क्षेत्र व शासकीय संस्थान का निरीक्षण कर ई-निरीक्षण मोबाइल एप में दर्ज कर देता है। जिसे जिला कार्यालय में अवलोकन कर कार्यवाही की जाती है।

ग्रामीणों की शिकायत पर तत्काल होगी कार्रवाई
जिले में ई-निरीक्षण प्रारंभ होने से किसी भी संस्था का किसी भी निरीक्षक द्वारा कभी भी निरीक्षण किया जा सकता है। विभागीय अधिकारियों को ई-निरीक्षण के माध्यम से उनके विभाग से संबंधित चल रही गतिविधियों की जानकारी जिला मुख्यालय में आसानी से देखकर समीक्षा करने के साथ मैदानी अधिकारी, कर्मचारियों को निर्देश दिए जाते हैं। ई-निरीक्षण प्रारंभ होने से शासकीय गतिविधियों के सफल संचालन के साथ सक्रियता बढ गयी है।