
khajuraho lok sabha election 2024: मध्यप्रदेश के साथ ही देश की हॉट सीटों में शामिल खजुराहो लोकसभा सीट से एक बार फिर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा चुनाव जीत गए हैं। उन्हें कुल 772774 वोट मिले। जबकि बहुजन समाज पार्टी के कमलेश्वर कुमार को 231545 वोट मिले। तीसरे नंबर पर आल इंडिया फरवर्ड ब्लाक के आरबी प्रजापति रहे, जिन्हें 50215 वोट मिले। वीडी शर्मा ने 541229 वोटों से चुनाव जीत लिया।
खजुराहो लोकसभा सीट पर 14 उम्मीदवार मैदान में थे। यहां से कांग्रेस ने कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था। कांग्रेस ने यह सीट समाजवादी पार्टी को दी थी। एक घटनाक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का फार्म रिजेक्ट हो गया था और वो चुनाव नहीं लड़ सका। इस चुनाव में 16157 मतदाताओं ने नोटा का भी बटन दबाया है।
मध्यप्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट ऐसी हॉट सीट थी, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया था। क्योंकि इस सीट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा प्रत्याशी थे और कांग्रेस ने इस सीट को समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ दिया था। लेकिन, एक घटनाक्रम में यह सीट समाजवादी पार्टी के हाथ से भी चले गई।
खजुराहो लोकसभा सीट के अंतर्गत चंदला, राजनगर, पवई, गुन्नौर, पन्ना, विजयराघवगढ़, मुडवारा, बहोरीबंद सहित 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। खजुराहो एक सामान्य सीट है। भाजपा और कांग्रेस इस क्षेत्र के प्रमुख दल है। 2019 के लोकसभा चुनाव में वीडी शर्मा यहां से 492382 सीटों से चुनाव जीते थे। उन्हें 64.00 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 811,135 वोट मिले थे। वीडी शर्मा ने महारानी कविता सिंह नातिराजा को चुनाव में हरा दिया था।
महारानी को 318753 वोट मिले थे। इससे पहले 2014 की बात करें तो यहां से नरेंद्र सिंह ने जीत हासिल की थी। नरेंद्र सिंह को 54.31 वोट शेयर के साथ 474966 वोट मिले थे। कांग्रेस उम्मीदवार राजा पटेरिया को 227476 वोट मिले। नरेंद्र सिंह ने राजा पटेरिया को 247490 वोटों से हरा दिया था।
Updated on:
04 Jun 2024 07:45 pm
Published on:
04 Jun 2024 06:55 pm
बड़ी खबरें
View Allपन्ना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
