26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मप्र की हीरा खदानें नीलाम कराने मुंबई में रोड-शो करेंगे खनिज मंत्री, कहा- राजस्व आय के साथ बढेंगे रोजगार के मौके

पन्ना के दोनों डायमंड ब्लॉकों की नीलामी से जिले में बढ़ेगा हीरों का उत्पादन, हीरा कारेाबार को लगेंगे पंख
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पन्ना

•

image

Sonelal Kushwaha

•

Updated: 27 Jul 2023, 1:27 AM IST

Minister Road show in Mumbai to auction diamond mines of MP

Minister Road show in Mumbai to auction diamond mines of MP

पन्ना. पन्ना व छतरपुर जिले की सीमा में खोजे गए नए डायमंड ब्लॉक हरसा-१ व हरसा-२ सहित प्रदेश के ५१ खनिज ब्लॉकों की नीलामी के लिए खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह 27 जुलाई को मुंबई में रोड-शो करेंगे। खनिज विभाग ने यह कार्यक्रम निवेशकों को आकर्षित करने किया है। बताया कि इन खनिज ब्लॉक की नीलाम से न सिर्फ प्रदेश को अतिरिक्त राजस्व मिलेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
मंत्री बृजेन्द्र सिंह ने कहा, प्रदेश के विभिन्न जिलों के 51 खनिज ब्लॉकों के खनिपट्टा समेकित अनुज्ञप्ति के रूप में चिन्हित कर निविदा आमंत्रित की गई है। इनमें खनिपट्टा के 13 खनिज ब्लॉक, 2 बॉक्साइट, 2 आयरन, 8 चूना पत्थर, 1 मैगनीज व समेकित अनुज्ञप्ति के 38 खनिज ब्लॉक, 3 बेसमेटल, 1 कॉपर, 4 हीरा, 2 गोल्ड एवं बेसमेटल, 6 ग्रेफाइट, 1 ग्रेफाइट एवं वेनेडियम, 1 आयरन, 1 आयरन एवं मैगनीज, 5 चूना पत्थर, 10 मैगनीज, 3 फॉस्फोराइट और 1 पीजीई शामिल है।

यहां स्थित हैं खनिज ब्लाक्
ये खनिज ब्लॉक मुख्यत: पन्ना सहित सतना, धार, कटनी, बालाघाट, रीवा, दमोह, डिण्डोरी, छिंदवाड़ा, झाबुआ, सीधी, अलीराजपुर, बैतूल, छतरपुर, खरगौन और श्योपुर जिले में स्थित है। वर्ष 2022-23 में भारत में कुल 105 खनिज ब्लॉकों की सफल नीलामी की गई थी, जिसमें मध्यप्रदेश के सर्वाधिक 29 खनिज ब्लॉक थे। इसके लिए केन्द्रीय खान मंत्री प्रल्हाद जोशी ने खनिज के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की सराहना की है। नीलाम खनिज ब्लॉकों में मुख्यत: आयरन अयस्क, मैगनीज अयस्क, रॉक फॉस्फेट, बॉक्साइट, चूना पत्थर इत्यादि खनिज के ब्लॉक शामिल हैं। उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश ऐसा राज्य है जहां खान एवं खनिज अधिनियम 2015 में हुए संशोधन के बाद इतनी बड़ी संख्या में कुल 51 खनिज ब्लॉकों की नीलामी के लिये निविदा आमंत्रण पत्र जारी किया गया है। इस खनिज खण्डों की नीलामी प्रक्रिया कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। इन खनिज ब्लॉकों परियोजना में खनन कार्य प्रारंभ होने से प्रदेश में विकास के नये द्वार खुलेंगे।