1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election Result Live Update 2023 : पन्ना-गुनौर में कांटे की टक्कर, पवई में भाजपा प्रत्याशी को निर्णायक बढ़त

पवई से पूर्व मंत्री मुकेश नायक 11 हजार से वोटों से पिछड़े, पन्ना में मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह को बराकर की टक्कर मिल रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
bjp_congress.png

MP Election Result Live Update 2023 : पन्ना-गुनौर में कांटे की टक्कर, पवई में भाजपा प्रत्याशी को निर्णायक बढ़त

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना चल रही है। प्रदेशभर में स्थितियां साफ होती जा रही है। मौजूदा रुझानों के हिसाब से भाजपा को प्रदेश में निर्णायक बढ़त मिलती नजर आ रही है। बात करें पन्ना जिले की तीन विधानसभा सीटों की तो यहां कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। पवई सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद लोधी पहले राउंड से ही बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि, गुनौर व पन्ना सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बराबर की टक्कर दे रही है।

दोपहर साढ़े 12 बजे तक 12 राउंड की गिनती में कांग्रेस के भरत मिलन पांडेय भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह से करीब 400 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी को 49 हजार 33 वोट और कांग्रेस के भरत मिलन पांडेय को 49 हजार 457 वोट मिले। वहीं, गुनौर सीट में 6 राउंड तक भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा आगे थे। उन्हें 23 हजार 362 वोट मिले। जबकि, कांग्रेस के जीवन लाल सिद्धार्थ को 22 हजार 008 वोटे मिले थे। पवई विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और सिटिंग विधायक प्रहलाद लोधी लगभग जीत की ओर बढ़ रहे हैं। सातवें राउंड में भाजपा को यहां 31 हजार 895 और कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मंत्री मुकेश नायक को 21 हजार 703 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें- MP Election Result Live Update 2023 : धार में भाजपा को बढ़त, कुक्षी, गंधवानी में कांग्रेस आगे, बदनावर में उधोग मंत्री राजवर्धन पिछड़े


अब तक मिले वोट

पवई ( भाजपा आगे )
- प्रहलाद लोधी 35,782
- मुकेश नायक 24,687

पन्ना -12 राउंड (कांग्रेस आगे )

- बृजेन्द्र प्रताप ङ्क्षसह 49,033
- भरत मिलन पांडेय 49,457

गुनौर (भाजपा आगे)

- राजेश वर्मा 30,843
- जीवनलाल सिद्धार्थ 30,130

Story Loader