
MP News: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां अवैध संबंध के शक में पति और देवर ने मिलकर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। इसके बाद पति और देवर युवक को गाड़ी में बैठा ले गए। जिसके बाद मिलकर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। दोनों का इलाज अस्पताल में जारी है।
यह पूरा मामला एनएमडीसी के नयापुरवा का है। यहां पर शनिवार को विनीता अपनी मां के तेरहवीं कार्यक्रम में आई हुई थी। उसके पति और देवर भी आए थे। उन्होंने महिला को युवक से बातचीत करते देखा। जिसके बाद पति और देवर गुस्से में आ गए और महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद फिर युवक की भी पिटाई कर दी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इधर, युवक की ओर से पैसे और मोबाइल छीनने के आरोप लगाए गए हैं। महिला के पैर और सिर में चोट आई है। जबकि युवक के पैर, सिर और हाथ में चोट में आई है। दोनों का इलाज जिला अस्पातल में जारी है।
Updated on:
12 Jan 2025 01:44 pm
Published on:
12 Jan 2025 01:42 pm
बड़ी खबरें
View Allपन्ना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
