2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लापरवाही: खेत में सिंचाई करते समय किसान की करंट लगने से हुई मौत

देवेंद्रनगर क्षेत्र के दुबहिया की घटना, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

less than 1 minute read
Google source verification

पन्ना. देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र के ग्राम दुबहिया में खेत की सिंचाई कर रहा किसान करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। दुबहिया निवासी किसान श्रीकांत मिश्रा पिता कालूराम मिश्रा (28) रविवार की दोपहर अपने खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान वह करंटकी चपेट में आ गया।

आनन-फानन में परिजन ले गए अस्पताल
मामले की जानकारी लगते ही परिजनों द्वारा एम्बूलेंस 108 को जानकारी दी गईहै। जानकारी मिलने के बाद पायलट अशोक द्विवेदी और ईएमटी प्रमोद यादव द्वारा तत्परता दिखाते हुए निर्धारित निर्धारित स्थापन पर पहुचे। तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। देवेंद्रनगर क्षेत्र के दुबहिया की घटना, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल, बाद में मामले की जानकारी लगते ही देवेंद्रनगर थाने की पुलिस को भी दी गई है। पुलिस ने मामले में मर्ग प्रकरण कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।