3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओली भरकर लौट रहे परिवार का वाहन बस से टकराया, घटनास्थल पर मची चीख-पुकार

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, आधा दर्जन से अधिक घायल

2 min read
Google source verification
Hanumantia Bus Accident Khandwa News

Hanumantia Bus Accident Khandwa News

अमानगंज. ओली डालकर लौट रहे परिवार का वाहन हादसाग्रस्त हो गया। अमानगंज-सिमरिया मार्ग पर कृष्णा वेयर हाउस के पास हुए इस हादसे में आदा दर्जन लोग घायल हो गए। दो लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया गया, खमरगौर निवासी परिवार ओली भरने के लिए सिठौली गया था। यहां से लौटते समय खमरगौर लौट रहे थे। अमानगंज के कृष्ण वेयर हाउस के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद बस चालक भागा
इससे ऑटो सड़क से खेत में जा गिरा। वहीं हादसे के बाद बस का चालक बस को लेकर फरार हो गया। बाइक सवार राजाराम पिता महंगुआ (35) निवासी पगरा उसी कार्यक्रम से लौट रहा था। उन्होंने बस को टक्कर मारकर भागते हुए देखा। घायलों को तड़पता देख उन्होंने डायल 100 और एम्बूलेंस 108 पर सूचना दी। काफी इंतजार करने के बाद भी गाड़ी नहीं पहुंची। इसके बाद घायलों को अमानगंज अस्पताल पहुंचाया। जहां काफी देर बाद डॉक्टर पहुंचे।

यह हुए घायल
ऑटो में बैठे घायलों में घुंचा पिता जित्तू कोरी (6 0) को सिर पर गंभीर चोट आई। जिसमें उनकी सर पर 8 टांके आए। वही घमंडी पिता हक्के कोरी (6 4) को सिर एवं बाएं हाथ की उंगलियां छतिग्रस्त हो गयी।4 दांत टूट गए एवं दाएं पैर के घुटने में गंभीर चोट आई। कोमल पिता कल्ला कोरी (24) को दाएं पैर एवं सिर पर चोट आई।भागीरथ पिता चेतुआ कोरी (60) को सिर एवं कान पर 8 टांके आए। साथ ही सीने में चोट आई। जिनका डॉ. एमके गुप्ता ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से 2 घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर दुर्घटना में घायल काफी देर तक इलाज के लिये भटकते रहे। उन्हें अधिकांश दवाएं मार्केट से खरीदनी पड़ी। वही घायल जमीन पर पड़े ठंड से कपकपा रहे थे। यहां समुचित गर्म कपड़ों की भी व्यवस्था नहीं थी।

Story Loader