
Gujarat BJP: केन्द्रीय मंत्री Ravishanker Prasad व राष्ट्रीय महामंत्री Arun Singh निरीक्षक नियुक्त
पन्ना. भाजपा ने गुरुवार देर रात जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राम बिहारी चौरसिया को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि वे विपक्ष के रूप में पार्टी को मजबूत करने और किसानों के लिए संघर्ष करेंगे।
चौरसिया के जिलाध्यक्ष बनने की खुशी में समर्थक झूमे
नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष चौरसिया ने बताया कि जल्द ही नेताओं के साथ बैठक करेंगे। वे गुनौर जनपद अध्यक्ष रेखा चौरसिया के पति हैं। लंबे समय से पार्टी में राजनीति रूप से सक्रिय हैं। वे भाजपा गुनौर मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं। गुनौर की सहकारी समिति के भी अध्यक्ष रहे हैं।
ओबीसी होने का मिला लाभ
सूत्रों के अनुसार जिलाध्यक्ष पद के लिए आधा दर्जन से अधिक दावेदार थे। इनमें से अधिकांश लोग विधायक या नगायच गुट से संबंधित थे, जबकि राम बिहारी इन दोनों ही गुटों में नहीं थे। विधायक और नगायच के बीच अपने गुट से अध्यक्ष बनाने की खींचतान के बीच अचानक राम बिहारी को मौका मिल गया। जिले की तीनों विस में ओबीसी वोटरों की अच्छी खासी संख्या है। इसका और किसी गुट में शामिल नहीं होने का लाभ उन्हें मिला है। भाजपा जिला इकाई के पूर्व महामंत्री भी रहे हैं।
Published on:
06 Dec 2019 11:42 pm

बड़ी खबरें
View Allपन्ना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
