7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैंक में मदद करने के बहाने पार कर दिया वृद्ध महिला का 40 हजार रुपए, दिनदहाड़े वारदात से बैंक में मचा हड़कंप

स्टेट बैंक में खाताधारकों के साथ पहले भी हो चुकी है चोरी की घटनाएं

less than 1 minute read
Google source verification
Looted money by blasting ATM

क्षतिग्रस्त एटीएम व जांच करती पुलिस।,क्षतिग्रस्त एटीएम व जांच करती पुलिस।,क्षतिग्रस्त एटीएम व जांच करती पुलिस।

पन्ना. भारतीय स्टेट बैंक की मेन ब्रांच से बुधवार दोपहर एक 70 वर्षीय वृृद्ध महिला के साथ 40 हजार रुपए पार हो गए। महिला की सहायता करने के नाम पर अज्ञात आरोपी युवक रुपए लेकर फरार हो गया। महिला के परिजनों ने मामले की शिकायत कोतवाली पन्ना में की है। जानकारी के मुताबिक, कलाबाई बाई कुशवाहा (70) निवासी कटरा बाजार पन्ना अपने बेटे सरमन कुशवाहा (50)के साथ भारतीय स्टेट बैंक पन्ना की मेन ब्रांच गई थी। जिसके बाद बृद्ध महिला को कुछ तस्तावेज भी बैंक में जमा करने थे । जिसमे से वह अपना आधारकार्ड घर में भूल गई थी । जिसे लेने के लिए उनका लड़का घर आ गया।

बैंक के अंदर से रुपए निकलने पर मचा हड़कंप
इसी बीच वृद्धा की सहायत करने के नाम पर वहां मौजूद एक युवक ने पासबुक लेकर निकासी बाउचार में अंगूठा लगवाकर 40 हजार रुपए निकलववाए। कैशियर के द्वारा वृृद्ध महिला के हाथ मे ही रुपए दिए गए। महिला के काउंटर छोड़ते ही वही युवक महिला के हाथ से रुपए छुड़ाकर भाग लिया। महिला ने शोर भी मचाया लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। उसके बाद आधारकार्ड लेंने घर आया लड़का जब वापस बैंक पहुंचा तो उसकी बूढ़ी मां ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसकी बाद में लिखित शिकायत थाने में की गई है।

बैंक से सीसीटीवी फुटेज मिलते ही होगी कार्रवाई
कोतवाली थाना प्रभारी हरीसिंह ठाकुर ने बताया कि पीडि़त परिवार की तरफ से लिखित आवेदन दिया गया है। घटनाक्रम की जानकारी के लिए बैंक प्रबंधन को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के लिए लिखा गया है।