7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आराम की पाठशाला… क्लास में मोबाइल से गाने सुनते हुए आराम फरमा रही थी अध्यापिका, जानें क्या हो सकती है कार्रवाई

कैमरे में कैद होते ही शिक्षिका बोली, क्लास नहीं थे बच्चे

less than 1 minute read
Google source verification
Students of Queen's School are unable to sing the National Anthem, absent teachers will now be ...

महारानी स्कूल की छात्राएं सही राष्ट्रगान नहीं गा पा रहीं, अनुपस्थित शिक्षकों पर अब होगी ...

पन्ना. गुनौर ब्लॉक के चौकी जनशिक्षा केंद्र के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक स्कूल मंधा में क्लास में लेटकर आराम फरमाते शिक्षिका कैमरे में कैद हो गई। उस स्कूल समय में कक्षा में आराम फरमाती मिलीं। कक्षा में एक भी बच्चे नहीं थे। लिहाजा वे कक्षा में ही फर्श पर लेटकर मोबाइल में फिल्मी गीत सुन रहीं थीं। इसी दौरान उन्हें कैमरे में कैद कर लिया गया। कैमरा देखते ही वे उठीं और बच्चों के कक्षा में नहीं होने की बात कहने लगीं।

कैमरा चालू होने की भनक लगते ही अध्यापिका उठ बैठीं

जानकारी के अनुसार, प्राइमरी स्कूल मंधा में कुल आठ बच्चे ही दर्जहैं। जबकि इन आठ बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल में दो शिक्षक पदस्थ हैं। ये बच्चे स्कूल आते नहीं हैं तो शिक्षकों का पूरा समय टाइम पास करने में ही जाते हैं। सोमवार की दोपहर को स्कूल में अचानक पहुंचने पर यहां की एक कक्षा में बच्चे नहीं थे और शिक्षिका रश्मी चौरसिया अराम फरमा रहीं थीं। कैमरा चालू होने की भनक लगते ही वे उठ बैठीं और कक्षा में बच्चे नहीं होने की जानकारी दी।

जांच के बाद कार्रवाई अनुमोदित की जाएगी
पन्ना जिले के डीपीसी विष्णु त्रिपाठी ने बताया कि वीडियो उपलब्ध करा दीजिए। वीडियो देखने के बाद मैं निश्चित रूप से संबंधित शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई प्रस्तावति की जाएगी।