1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भृत्य की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्कजाम, वाहनों के थमे पहिए

घर वालों ने हत्या की जताई आशंका

2 min read
Google source verification
मानसिक विक्षिप्त पिता ने परिवार पर ऐसा कहर बरपाया, कि पूरा गांव सहम गया, जानिए पूरी घटना

मानसिक विक्षिप्त पिता ने परिवार पर ऐसा कहर बरपाया, कि पूरा गांव सहम गया, जानिए पूरी घटना

मोहंद्र. जिले के मोहंद्रा के कस्बा स्थित अस्पताल में पदस्थ भृत्य की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सोमवार को जबलपुर से उसका शव मोहंद्रा पहुंचने पर आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सक पर हत्या का आरोप लगाया है। दोपहर में करीब 2 बजे तक जाम लगा रहा। बाद में अधिकारियों की समझाइश व जांच के बाद धाराओं को बढ़ाए जने का अश्वासन दिया गया तब परिजन माने और शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए।

परिजनों को हत्या की आशंका
परिजनों के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहन्द्रा के दैनिक बेतन भोगी सफाईकर्मी गिरधारी पिता हिसाबी (40) शुक्रवार को सांदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गया था। जिसकी जबलपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार की दोपहर को जब उसका शव मोहंद्रा पहुंचा तो परिजनों ने अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर से उसका पूर्वसे विवाद होने के कारण हत्या करने का आरोप लगाते हुए बस स्टैंड चैराहे में शव रखकर जाम लगा दिया।

दो घंटे ठप रहा मार्ग
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहन्द्रा में पदस्थ डॉक्टर सचिन अहिरवार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इससे करीब दो घंटे तक मार्गसे आवागमन पूरी तरह से बंद रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचें एसडीओपी पवई बीएस परमार व तहसीलदार सिमरिया पीएन सिंह ने निष्पक्ष कार्रवाई करने व विवेचना के दौरान दोषियों पर और अतिरिक्त धाराएं जोड़े जाने का आश्वासन मिलने के बाद ***** जाम खुला। इसक बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

परिजनों का आरोप
मृतक के पिता हिसाबी के अनुसार उसका लड़का हर रोज की तरह शाम को अपनी ड्यूटी के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहंद्रा गया। उसके पिता को अल सुबह सिमरिया के समीप गिरधारी के बाहन दुर्घटना में घायल होने की जानकारी मिली। पिता का आरोप है कि कुछ दिनों पूर्व उसका डॉक्टर से किसी बात को लेकर बिबाद भी हो गया था। जहां नशे में धुत डॉक्टर ने शराब की बोतल फोड़कर उसे मारने की कोशिश की थी।