26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथ ठेला चलाने वाले गरीब मजदूर को मिला बेशकीमती हीरा, कीमत जानकर आप कहेंगे- क्या किस्मत पाई है

हाथ ठेला चलाने वाले एक गरीब मजदूर के हाथ बेशकीमती हीरा लगा है, वो भी किसी खदान की खुदाई करके नहीं, बल्कि राह चलते।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पन्ना

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 20 Aug 2022, 5:37 PM IST

News

हाथ ठेला चलाने वाले गरीब मजदूर को मिला बेशकीमती हीरा, कीमत जानकर आप कहेंगे- क्या किस्मत पाई है

पन्ना. कहते हैं... ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है...। वैसे तो ये एक कहावत है, पर इन दिनों ये कहावत मध्य प्रदेश के पन्ना में रहने वाले हाथ ठेला चलाने वाले एक गरीब मजदूर के लिए सच साबित हुई है। जी हां, उसके हाथ बेशकीमती हीरा लगा है, वो भी किसी खदान की खुदाई करके नहीं, बल्कि राह चलते। इसके बाद मजदूर की किस्मत चमक गई है।


मध्य प्रदेश का पन्ना 'हीरे की धरती' के नाम से विश्वभर में पहचान रखता है। ये जमीन कब किसकी किस्मत चमका दे, किसी को नहीं पता। किस्मत चमकने का ऐसा ही एक मामला शहर में रहने वाले हाथ ठेला मजदूर के साथ हुआ है। पल्लेदारी कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले एक गरीब मजदूर को रक्षाबंधन के दिन माता के मंदिर से लौटते समय जमीन पर पड़ा चमचमाता हीरा मिला है। पहले तो वो उस हीरे को कांच का टुकड़ा समझकर अपने घर ले आया। हालांकि, कुछ देर बाद आसपास के लोगों को उसने हीरा दिखाया जिसमें पता चला कि, ये जेम्स क्वालिटी का हीरा है, जिससे मजदूर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

यह भी पढ़ें- Heavy Rain in MP: इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 24 से ज्यादा जिलों में ऑरेंज अलर्ट


2.83 कैरेट का निकला हीरा

मजदूर के अनुसार, उसने फौरन ही हीरा कार्यालय पहुंचकर संबंदित हीरे को जमा कराया। हीरा कार्यालय में उसका वजन 2.83 कैरेट पाया गया। हीरे की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। मजदूर का कहना है कि, वो नंदीलाल मंदिर से दर्शन करके लौट रहा था। तभी उसकी नजर रास्ते में एक चमकती चीज मिली, जिसे उसने कांच का टुकड़ा समझकर रख लिया। लेकिन जब उस टुकड़े को उसने अपने परिचितों को दिखाया तो पता चला कि, वो कांच नहीं बल्कि बेशकीमती हीरा है, जिसकी कीमत लाखों रुपए में है।

यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Rate: यहां 111 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल, जानिए क्या है आपके शहर के भाव


मजदूर अब इस तरह करेगा पैसों का इंतजाम

मजदूर नंदी लाल रजक के अनुसार, उसपर माता रानी की कृपा हुई है। वो पल्लेदारी कर अपने बच्चों का भरण पोषण करता है। उसके दो छोटे छोटे बच्चे हैं जो मजदूरी का काम करते हैं। अब वो हीरे की नीलामी से मिलने वाले पैसों से अपना घर बनवाएगा और बच्चों को रोजगार के लिए व्यवसाय करवाएगा।

भरे बाजार बीच सड़क पर भिड़े दो सांड, फिर मची भगदड़, Video