जानकारी के अनुसार ग्राम गहरा निवासी गरीबा यादव और ठाकुर प्रसाद उर्फ लड़कू यादव के परिवार में पुराना विवाद था। घायल देवी सिंह यादव ने बताया कि इसी विवाद के चलते बीती रात करीब 10 बजे ठाकुर प्रसाद पिता भाई प्रसाद यादव (42), नत्थू यादव (55), बैजनाथ यादव (50), लक्ष्मी यादव (40) और राजपाल यादव (50) ने लाठी डंडे और कुल्हाड़ी आदि लेकर उनके परिवार के लोगों पर हमला कर दिया।