
बदमाशों ने असलहे के बट सिर पर वार कर दिया जिससे रामसजीवन यादव घायल हो गये
अजयगढ़. पन्ना जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र के पुखरा गांव में हैरान करने वाला घटनाक्रम सामने आया है। बताया गया कि मामूली बात पर खेत में काम कर रहे युवक का प्राइवेट पार्ट उसके ससुर ने धारदार हथियार से काट दिया। उसने यह वारदात कुछ साथियों की मदद से अंजाम दिया है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने पीडि़त को लहूलुहान हालत में देखा तो परिजनों को सूचित किया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज देेकर गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया है।
साथियों लेकर पहुंच गया खेत
पुखरा निवासी देशराज लोधी का विवाह रमना पुरवा निवासी अच्छेलाल की बेटी के साथ हुआ है। लेकिन दोनों में विवाद चल रहा है। लिहाजा, पत्नी मायके में रहती है। जिससे नाराज होकर उसका ससुर अच्छेलाल २० नवंबर की शाम दामाद देशराज के गांव कुछ लोगों को लेकर पहुंचा। पता चला कि वह खेत में काम कर रहा है। जिसके बाद सभी लोग खेत पहुंच गए। बेटी को रखने को लेकर दोनों में कहा-सुनी हुई। विवाद इतना बढ़ा कि अच्छेलाल ने साथियों के सहयोग से दामाद देशराज के कपड़े उतरवाए और धारदार हथियार से प्राइवेट पार्ट काटकर दिया। घटना के बाद देशराज बेहोश होकर गिर गया। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले।
बेहोशी हालत में अस्पताल पहुंचाया
आसपास के मौजूद लोगों ने देखा तो हल्ला गुहार करते हुए पास पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। कुछ देर बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे उन्होंने डायल-100 पर कॉल कर पुलिस बुलाई और घायल को लेकर तत्काल अजयगढ़ अस्पताल रवाना हुए। जहां डॉ. पुष्पेंद्र कुशवाहा ने प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Published on:
21 Nov 2019 01:00 am
बड़ी खबरें
View Allपन्ना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
