50 किमी. का क्षेत्र हीरा पट्टी धारित क्षेत्र कहलाता है
पन्ना जिले में पन्ना, बजपुर और पहाड़ीखेड़ा क्षेत्र के करीब 50 किमी. का क्षेत्र हीरा पट्टी धारित क्षेत्र कहलाता है। पन्ना में इसी क्षेत्र में उथली खदानों में हीरा पाया जाता है। इस क्षेत्र में करीब 500 हीरा खदानें पट्टे की हैं जो वैधानिक रूप से संचालित मानी जाती हैं, जबकि इससे कई गुना अधिक अवैध रूप से वन भूमि में संचालित हैं। पन्ना की खदानों से अच्छी क्वालिटी का हीरा निकलने के बाद भी यहां वैधानिक रूप से हीरे का उतना उत्पादन नहीं हो रहा जिससे डायमंड पार्कका संचालन हो सके। पूर्व में इसी को आधार मानकर यहां प्रस्तावित डायमंड पार्क को इंदौर की झोली में डाल दिया गया था।