जानकारी के अनुसार ग्राम बख्तरी निवासी दयाराम आदिवासी पिता बृजलाल आदिवासी अपनी पत्नी के साथ बुधवार को लकड़ी लेेने समीप के जंगल गया हुआ था। शाम करीब ४ बजे दोनों लोग लकड़ी लेकर पापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ही बादलों की तेज गडग़ड़ाहट से आकाशीय बिजली उनके पास गिरी। इससे दोनों आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में दयाराम गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि उसकी पत्नी को मामूली चोट आई थी। राहगीरों के द्वारा गंभीर रूप से झुलसे दयाराम को जिला चिकित्सालय लाया गया । जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर रीवा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है।