7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोर्ट में पेशी के लिए आए दो आरोपी टॉयलेट जाने के बहाने भागे, मचा हड़कंप

धान खरीदी केंद्र में हुए विवाद में समिति प्रबंधन ने दर्ज कराई थी दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट

2 min read
Google source verification
patrika

Anti-mafia campaign police sealed the house of vicious crooks, captu

बृजपुर. पहाड़ीखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में धान खरीदी को लेकर हुए एक विवाद में वांक्षित आरोपियों के पहाड़ीखेड़ा चौकी में उपस्थित होने के बाद पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करने के लिए ला रही थी। कोर्ट परिसर में पहुंचने के बाद दोनों आरोपी टॉयलेट जाने के बहाने पुलिस को चकमा देकर अभिरक्षा से भाग गए। घटना की रिपोर्ट पन्ना कोतवाली में दर्ज कराई। पहाड़ीखेड़ा के एक धान खरीदी केंद्र में धान की तौल को लेकर विवाद के हालात बने थे।

लापरवाह पुलिसकर्मियों को जारी किए गए नोटिस
जिसमें समिति प्रबंधक द्वारा श्रीकांत उर्मलिया पिता दुर्गाप्रसाद उर्मलिया (34) निवासी पहाड़ीखेड़ा और विनीत गर्ग पिता लवकेश गर्ग निवासी (33) पहाड़ीखेड़ा के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और गाली गलौज करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कराया था। उक्त मामले में दोनों लोगों को पकडऩे के बाद बृजपुर थाने में पदस्थ उप निरीक्षक स्मिता सिंह, आजी द्विवेदी और प्रभुदयाल अहिरवार दोनों निजी वाहन जेएमएफसी कोर्ट में पेश करने के लिए ११ फरवरी को ला रही थीं। वाहन से उतरने के बाद शाम करीब ३.४५ बजे दोनों आरोपी पेशाब जाने की बात कहने लगे। जिस पर पुलिस द्वारा वहीं पास में बने एक यूरिनल में दोरों आरोपियों को ले जाया गया।

देररात दर्ज हुई एफआईआर
मामले में कोतवाली पुलिस में देर रात १२ फरवरी को १२ बजे के बाद दर्ज हुई। मामला सामने आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। एसपी द्वारा दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कई पार्टियां बनाई गई हैं जो दोनों लोगों की हर संभव जगह तलाश कर रही हैं। पुलिस को उम्मीद है कि दोनों आरोपियों को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा। विभाग के आला अधिकारी पूरे मामले में सतत निगरानी बनाए हुए हैं।

दीवार कूदकर भागे दोनों आरोपी
पुलिस की टीम टॉयलेट के बाहर उनके वापस आने का इंतजार करती रही और वह दोनों आरोपी टॉयलेट की दीवार फांदकर भाग निकले। जब पांच मिनट तक वापस नहीं आए तो पुलिसकर्मियों ने टॉयलेट में जाकर देख तो वे वहां नहीं मिले। दीवार के दूसरी ओर देखने पर वे भागते दिखे। पुलिस ने भागकर पीछा किया तो दोनों जंगल की ओर भागते देखे गए। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला।