
delivery diet meals
नई दिल्ली। प्रेगनेंसी के पहले और बाद में महिलाओं को अपनी देखभाल खास तरीके से करना चाहिए। इसके लिए जरूरी है उचित खान पान जिससे बच्चे के साथ मां को भी सही पोषण मिल सके। हर महिला को चाहिए कि गर्भावस्था के दौरान ही नही बल्कि डिलीवरी के बाद भी वो मील का खास ख्याल रखें। असल में, लेबर पेन के दौरान शरीर में काफी जोर पड़ता है जिससे सही देखरेख ना मिलने से महिलाएं काफी कमजोर हो सकती है। इसलिए डिलीवरी के बाद मां की डाइट कुछ खास चीजों को शामिल करने की जरूरत है ताकि बेहतर तरीके से पोषण मिल सके। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए 6 फूड आइटम्स के बारे में बताते हैं, जिसे महिलाओं को अपनी पहली डाइट में शामिल करना चाहिए...
खजूर
कई महिलाओं को डिलीवरी के बाद कुछ मीठा खाने की इच्छा होने लगती है। ऐसे में खजूर का सेवन करना उनके ले काफी फायदेमंद होता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन, फाइबर आदि प्रचूर मात्रा में होते हैं। इससे डिलीवरी के दौरान खून की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। साथ ही शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।
ओट्स और फल
डिलीवरी के बाद कब्जियत होने की शिकायत आम होती है। ऐसे में महिलाओं को फाइबर से युक्त चीजो का सेवन करन चाहिए जैसे दलिया ओट्स और फलों का सेवन करना चाहिए। इससे पेट की अच्छे से सफाई होने के साथ कब्ज, एसिडिटी आदि पेट से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलती है।
सेब
कई दिनों तक अस्पताल में रहने व दवाइयों का सेवन करने से मुंह में बदबू आने लगती है। मुंह को साफ रखने के लिए सेब खाना सही होता हैं। यह मुंह की दुर्गन्ध को दूर करने के साथ भूख शांत करने में भी मदद मिलेगी। पेट स्वस्थ होने के साथ दिनभर एनर्जेटिक फील होगा।
चिकन या वेजिटेबल सूप
बच्चे के जन्म के दौरान शरीर काफी कमजोर हो जाता है। ऐसे में शरीर की कमजोरी के जल्द से दूर करने के लिए चिकन या वेजिटेबल सूप पीना बेस्ट ऑप्शन है। इससे शरीर को गर्माहट मिलने के साथ लिक्विड की कमी पूरी होती है। बॉडी पेन से आराम मिलने के साथ शरीर का बेहतर तरीके से विकास होता है।
अंडे
बच्चे के जन्म के समय महिला को असहनीय दर्द से होकर गुजरना पड़ता है। जिससे बॉडी में टूट-फूट भी होती है। ऐसे में इसकी कमी को पूरा करने के लिए प्रोटीन की जरूरत पड़ती है। इसके लिए प्रोटीन, कैल्शियम, ओमेगा-3 से भरपूर अंडे का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। इससे शरीर को एनर्जी मिलने के साथ पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है।
Published on:
22 Dec 2020 09:50 pm
बड़ी खबरें
View Allपैरेंटिंग
ट्रेंडिंग
