
police file photo
(पत्रिका ब्यूरो,पटना): पुलिस ने बिहार के भोजपुर जिले के बिहियां में 16 वर्षीय किशोर की हत्या में शामिल होने के संदेह में उग्र भीड़ द्वारा एक महिला के कपड़े फाडऩे और उसे निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 15 जनो को गिरफ्तार किया है। इसमें आरजेडी का एक कार्यकर्ता भी शामिल बताया है। इस प्रकरण में करीब 300 जनो को आरोपी बनाया गया है।
यह है मामला
एक किशोर का शव सोमवार को जिले के बिहिया में रेड लाइट एरिया के पास रेलवे ट्रैक के पास मिला था। इस पर गुस्साई भीड़ ने रेड लाइट एरिया के कई घरों तथा बाजार में दुकानों में आगजनी तथा तोडफ़ोड़ की। जोनल आईजी नैयर हसनैन खान ने बिहिया थानाध्यक्ष कुंवर प्रसाद गुप्ता और जीआरपी आरा थानाध्यक्ष अशोक कुमार समेत आठ पुलिसकर्मियों को लापरवाही बरतने पर तत्काल सस्पेंड कर दिया।
पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने बताया कि रविवार को लापता हुए विमलेश शाह का शव सोमवार को रेलवे ट्रैक के नजदीक बरामद होने के बाद यह घटना हुई। विमलेश शाह के गांव दामोदरपुर के लोगों ने उसका शव बरामद होने के बाद रेड लाइट एरिया में रहने वालों पर उसकी गला घोंट कर हत्या करने का संदेह व्यक्त किया। बताया जाता है कि किशोर की बहन की मौत भी सदमे की वजह से हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने स्थानीय बाजार में कई दुकानों में आग लगा दी और लोगों को पीटा। उग्र ग्रामीणों ने एक महिला के कपड़े फाड़ दिए और पिटाई करने के बाद निर्वस्त्र करके घुमाया। भीड़ ने यात्री ट्रेन पर भी पथराव किया। जिसमें कई यात्री घायल हो गए। आग बुझाने पहुंची दमकल वाहन पर भी जमकर पथराव किया।पुलिस को हिंसा पर उतारू भीड को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी।
विमलेश कंप्यूटर कोर्स में एडमिशन लेने के लिए रविवार को आरा गया था। सोमवार को उसका शव रेड लाईट एरिया के पास पाया गया। ग्रामीणों का आरोप था कि रेड लाइट एरिया के लोगों ने उसकी हत्या कर के शव को रेल लाइन के समीप फेंक दिया। सूचना देने के बाद भी बिहिया पुलिस और जीआरपी पुलिस देर से पहुंची। इससे नाराज भीड ने पथराव और आगजनी शुरू कर दी।
Published on:
21 Aug 2018 04:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
पटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
