2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bihar Bridge Collapses: करोड़ों का पुल बना मलबा! ढलाई के दौरान गोपालगंज में गिरा पुल, बड़ा हादसा टला

बिहार के गोपालगंज में ढलाई के दौरान अचानक से निर्माणाधीन पुल का ढांचा टूटकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि  तेज आवाज की वजह से पुल के स्लैब का एक  हिस्सा नीचे धंस गया। 

less than 1 minute read
Google source verification

गोपालगंज में ढलाई के दौरान गिरा पुल। फोटो-पत्रिका

बिहार के गोपालगंज में घोघारी नदी पर बन रहा आरसीसी पुल ढलाई के दौरान अचानक से भरभराकर गिरा पड़ा। लगभग 29 मीटर लंबे इस पुल के निर्माण पर करीब 2 करोड़ 89 लाख खर्च बन रहा था। हादसे के वक्त वहां काम चल रहा था, संयोगवश किसी मजदूर के इसमें जख्मी होने की कोई सूचना नहीं है। यह हादसा जिले के सिधवलिया प्रखंड के गंगवा गांव में हुआ है।

ढलाई के दौरान गिरा पुल

प्रत्यक्षदर्शीयों का कहना है कि ढलाई के दौरान अचानक तेज हवा की वजह से पुल के स्लैब का एक हिस्सा नीचे धंस गया। इसके बाद देखते ही देखते निर्माणाधीन ढांचा टूटकर गिर पड़ा, जिसकी वजह से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री और कमजोर सरिया का इस्तेमाल किया गया था, जिसकी वजह से ढलाई के समय ही पुल का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी और विभागीय अधिकारियों पर भी सवाल खड़े किए हैं।

जांच में जुटी टीम

इस घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और इंजीनियरिंग टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। टीम पूरे मामले की जांच कर पता करने में लगी है कि यह हादसा कैसे हुआ? फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है। टीम के अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इधर, इस घटना से आक्रोशित लोगों का कहना है कि अगर समय रहते गुणवत्ता की जांच नहीं की गई तो भविष्य में एक बड़ा हादसा हो सकता है।