गौरतलब है कि जाति के आधार पर आरक्षण देने के विरोध में दस अप्रैल को हुए भारत बंद के दौरान बंद समर्थकों ने कुशवाहा को हाजीपुर के शुभ ई के पास रोक लिया था। वह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में हिस्सा लेने मोतिहारी जा रहे थे पर रोके जाने के चलते वह वहां नहीं पहुंच सके। बंद समर्थकों ने कुशवाहा को जातिवादी नेता बताते हुए उनसे हाथापाई और बदसलूकी की थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में युवक से पूछताछ कि जा रही है। जिससे अन्य आरोपियों को पकड़ा जा सके।