इसके अलावा फिल्म एबेतु रमका को बेस्ट कन्नड़ फिल्म का पुरस्कार दिया गया। वहीं, के.गिरिधर झा को सर्वश्रेष्ठ फिल्म क्रिटिक का पुरस्कार दिया गया। असम की विलेज रॉकस्टार्स को बेस्ट फिल्म चुना गया है। मराठी फिल्म 'कच्चा लिंबू' को बेस्ट मराठी फिल्म का पुरस्कार मिला। वहीं, मायूरक्षी को बेस्ट बंगाली फिल्म का अवॉर्ड मिला। बेस्ट असामी फिल्म 'इशु' रहा, जबकि बेस्ट तमिल फिल्म का अवॉर्ड 'टू लेट' को दिया गया। बेस्ट तेलुगु फिल्म का अवॉर्ड 'गाजी' को मिला, जबकि बेस्ट गुजराती फिल्म का अवॉर्ड 'धह' को मिला।