17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली पुलिस ने दाऊद गैंग के तीन शूटर दबोचे, यूपी शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन की हत्या का था प्लान

यूपी शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन को मारने की प्लानिंग करते हुए दाऊद गैंग के तीन शूटरों को गिरफ्तार किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 13 Apr 2018, 12:21 PM IST

dawood ibrahim

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को शुक्रवार दोपहर बड़ी कामयाबी मिली जब उन्होंने यूपी शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन को मारने की प्लानिंग करते हुए दाऊद गैंग के तीन शूटरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन तीनों को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि ये तीनों दाऊद इब्राहिम के आदेश पर उत्तर प्रदेश के शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी को मारने की फिराक में थे। गिरफ्तार किये गये शूटरों में दाऊद गैंग के आरिफ ,अबरार और सलीम शामिल हैं।

बता दें कि बीते कुछ समय से दाऊद गैंग के एक के बाद शूटर वारदातों को अंजाम देने सामने आ रहे हैं। हाल में ही दाऊद के करीबी फारूक टकला को गिरफ्तार किया गया था और उसे दुबई से भारत लाया गया था। दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने सूचना के आधार पर कार्रवाई की और आरिफ, अबरार और सलीम नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किये गए तीनों लोग दाऊद गैंग के खास शूटर हैं। इन लोगों पर पहले भी कई हत्याओं में शामिल होने का आरोप लगा है।

पुलिस ने बरामद किए हथियार

पुलिस को इन लोगों के पास से कई हथियार भी बरामद हुए हैं। फिलहाल क्राइम ब्रांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इन लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इन लोगों के जरिए वह और गुर्गों के बारे में पता लगा सकते हैं।

मुंबई धमाकों का मुख्य आरोपी है दाऊद इब्राहिम

12 मार्च, 1993 को मुंबई में एक के बाद एक 12 सीरियल धमाके हुए थे. इन धमाकों में 257 लोगों की मौत हुई थी और 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। सरकारी अनुमान में इन धमाकों में 27 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ था। इस मामले में 129 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया था. इस पूरे धमाके की प्लानिंग दाऊद इब्राहिम ने ही की थी।

पुलिस को दाऊद की तलाश

12 मार्च, 1993 को मुंबई में 12 बम धमाके हुए थे इनमें 257 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 700 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस मामले में 129 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी। अभी तक इस मामले में मास्टर माइंड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम फरार है। दाऊद के वकील ने यह बात कही थी कि 1993 के बम धमाकों के मुख्य आरोपी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम भारत में सरेंडर करना चाहता है, हालांकि पब्लिक प्रोसिक्यूटर उज्ज्वल निकम ने इस बातों को हवाई करार दिया है।