3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

…तो दाऊद इब्राहिम को भी पार्टी में शामिल कर लेगी भाजपा! जरा सुनिये तो BJP के मंत्री का बयान

योगी आदित्यनाथ सरकार के एक साल पूरा होने पर गोंडा जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी मायावती, मुलायम और अखिलेश यादव पर दिया बयान...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 25 Mar 2018, 6:36 PM IST

BJP Minister Upendra Tiwari

गोंडा.योगी आदित्यनाथ सरकार के एक साल पूरा होने पर जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी सरकार के कामकाज की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने मायावती , अखिलेश यादव और मुलायम सिंह को पार्टी में भाजपा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि दाऊद इब्राहिम को सशर्त भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया जा सकता है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ और सबका विकास के सिद्धांत पर काम करती है। पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि अगर दाऊद इब्राहिम भी अपनी गिरफ्तारी के बाद अपनी गलती स्वीकार करे और जनमानस में सेवा भावना प्रदर्शित करे तो वह भी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन सकते हैं। पहले आने तो दीजिए। मोबाइल से मेंबर बनते हैं, तो...

अखिलेश, मायावती और मुलायम पर दिया बयान
मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि मायावती के पास पैसा और पावर ख़त्म हो गया है क्या? उन्होंने लोकतंत्र को कलंकित करने का काम किया है। पैसा लेकर टिकट बांटती थीं। राजा भैया को पोटा में जेल में बंद किया तो उनसे कैसे उम्मीद कर सकती थीं राज्यसभा चुनाव में। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में मायावती, अखिलेश यादव और मुलायम सिंह भी आना चाहें तो पार्टी में उनका स्वागत है। क्योंकि पार्टी सबका साथ सबका विकास सिद्धांत पर काम करती है।

नरेश अग्रवाल पर यह बोले प्रभारी मंत्री
भगवान राम पर विवादित बयान देने वाले नरेश अग्रवाल को भाजपा में शामिल करने के सवाल पर प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है। नरेश अग्रवाल ने भाजपा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की, इसलिये उन्हें भाजपा में शामिल कर लिया गया।

पीएम मोदी ने नहीं किया था 15 लाख का दावा
प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि मोदी जी ने कभी नहीं कहा था कि हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये आएंगे। उन्होंने कहा था कि विदेश में हिन्दुस्तान में जितना काला धन है। वह काला धन लाया जायेगा। लोगों घर में जो पैसा छिपा कर रखा था, वह बैंकों में पहुंच गया। अब वह देश के काम आ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में किसी को भी लूट की छूट नहीं है। कोई भी कहीं होगा उसे ढूंढ लाया जाएगा। चाहे नीरव मोदी हो या फिर विजय माल्या।

देखें वीडियो...