12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार में नेतृत्व बदलाव पर दिल्ली में मंथन, अमित शाह और BJP अध्यक्ष के बीच एक घंटे तक चली बैठक

बिहार की सत्ता में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर पटना से दिल्ली तक बैठकों का दौर जारी है। इन बैठकों में राज्य के हर संभावित विकल्प पर रणनीतिक ढंग से विचार-विमर्श किया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने के साथ ही बिहार में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर बैठकों का दौर तेज हो गया है। राज्य में अगली सरकार भाजपा के नेतृत्व में बनने की संभावना जताई जा रही है।

इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व हर कदम बेहद सावधानी से उठा रहा है। किसी भी फैसले से पहले बिहार से जुड़े छोटे-बड़े सभी राजनीतिक संकेतों की बारीकी से समीक्षा की जा रही है। यही वजह है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर अब तक सस्पेंस बना हुआ है।

सूत्रों के अनुसार, इन मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए शनिवार रात दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि यह बैठक करीब एक घंटे तक चली, जिसमें बिहार की बदलती राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। पिछले कुछ दिनों से राज्य में जारी सियासी हलचल के बीच इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।

चुनावी रणनीति पर फोकस

सूत्रों का कहना है कि बैठक में बिहार में नई सरकार की स्थिरता, गठबंधन के समीकरण, संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इससे पहले नितिन नवीन ने बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी इस विषय पर लंबी बातचीत की थी। बताया जा रहा है कि नितिन नवीन और विनोद तावड़े दिल्ली और पटना के बीच समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

नेताओं से फीडबैक के बाद होगा फैसला

सूत्रों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी बिहार के नेताओं से अलग-अलग स्तर पर रायशुमारी कर रही है। पार्टी विधायकों, सांसदों और वरिष्ठ नेताओं से फीडबैक ले रही है। साथ ही, रणनीति, संगठनात्मक बदलाव और सरकार में भूमिका जैसे मुद्दों पर मंथन जारी है। बताया जा रहा है कि अगले एक-दो दिनों के भीतर इन सभी पहलुओं पर पार्टी अपना अंतिम निर्णय ले सकती है।