
बांकीपुर से बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक कुमार और पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन(फोटो-X/@souravreporter2)
Bankipur Seat बीजेपी ने बांकीपुर विधानसभा सीट पर अपने युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार बंटी को उम्मीदवार बनाया है। अभिषेक कुमार बंटी गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उनके नामांकन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे। नितिन नवीन गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंच रहे हैं।
बांकीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए 13 जुलाई तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। इसके बाद 30 जुलाई को मतदान होगा, जबकि 3 अगस्त को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। यह सीट नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद बनने के बाद उनके विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफे के कारण खाली हुई थी।
बांकीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबले की ओर बढ़ता दिख रहा है। यहां जन सुराज के प्रशांत किशोर, बीजेपी के अभिषेक कुमार बंटी और आरजेडी की रेखा गुप्ता के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है।
आरजेडी सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने अपनी प्रत्याशी रेखा गुप्ता को करीब एक महीने पहले ही चुनाव की तैयारी शुरू करने को कह दिया था, हालांकि उनके नाम की आधिकारिक घोषणा दो दिन पहले की गई। वहीं, बीजेपी ने भी काफी मंथन के बाद मंगलवार को अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया। बताया जा रहा है कि प्रत्याशी चयन को लेकर पार्टी में लंबे समय तक बैठक चली, जिसके बाद अभिषेक कुमार बंटी के नाम पर मुहर लगाई गई।
वहीं, प्रशांत किशोर पिछले करीब दो महीने से बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वह प्रतिदिन करीब 9 घंटे क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। बुधवार को उन्होंने वार्ड संख्या 35 और 29 में लोगों से मुलाकात की, जबकि शाम को वार्ड संख्या 36 और 37 में रोड शो का कार्यक्रम है।
चुनावी प्रचार के मामले में फिलहाल प्रशांत किशोर सबसे आगे नजर आ रहे हैं। हालांकि, बूथ प्रबंधन के स्तर पर बीजेपी और आरजेडी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर प्रशांत किशोर के समर्थन में कई लोग पोस्ट कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनकी हार का दावा भी कर रहे हैं। इसी तरह बीजेपी के सोशल मीडिया पोस्ट पर भी लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जहां कुछ यूजर्स पार्टी से बांकीपुर में 35 साल के कार्यकाल का हिसाब मांग रहे हैं।
Updated on:
08 Jul 2026 03:21 pm
Published on:
08 Jul 2026 03:20 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
