26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीच मंच पर सैंडल कांड! निशा उपाध्याय के ‘रेट’ वाले आरोप पर गोलू राजा का तंज- महिलाएं अब सिंगर कहाँ रहीं?

निशा उपाध्याय मंच पर ही सिंगर गोलू राज से भी भिड़ चुकी है। इस विवाद के बाद गोलू ने निशा के साथ मंच साझा करने से इंकार कर दिया था।

2 min read
Google source verification

गोलू राजा,निशा उपाध्याय फोटो AI जनरेटेड

भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय और एंकर मुकेश राय विवाद को लेकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सियासी तापामान बढ़ गया है। इस विवाद में निशा उपाध्याय अकेले पड़ते जा रही है। 21 फरवरी को गोरखपुर में लाइव स्टेज शो के समय अचानक से भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय गुस्से में मंच पर ही एंकर मुकेश राय को मारने के लिए अपना सैंडल निकाल लिया था। उनको ऐसा करते देख उनके टीम के लोग बीच बचाव कर मामले को शांत कराया था। यह विवाद परफॉर्मेंस के समय एंकर मुकेश राय के सिंगर का 'रेट' पूछने पर हुआ था। इसके बाद निशा उपाध्याय आक्रोशित हो गई थी और मंच पर चप्पल निकालकर एंकर मुकेश राय को मारने के लिए दौड़ पड़ी थी। इस विवाद के सामने आने के बाद भोजपुरी सिंगर गोलू राज एंकर मुकेश राय के समर्थन में खुलकर आ गए हैं। एक चैनल से बात करते हुए उन्होंने इसके संकेत दिए हैं।

क्या बोले गोलू राज

भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय और एंकर मुकेश राय विवाद पर सिंगर गोलू राज ने कहा कि मुकेश मेरा भाई है। मुकेश बेहतर इंसान हैं। कैसे और क्यों हुआ यह विवाद? इसपर उन्होंने कुछ नहीं कहा। लेकिन, उन्होंने यह जरूर कहा कि जो कुछ हुआ वह गलत हुआ। महिला सिंगर से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि अब महिला सिंगर बहुत ही कम रह गई है। जिनका सम्मान है। यह पूछने पर आपकी नजर में कौन महिला सिंगर बेहतर हैं। इसपर उन्होंने मैथिली ठाकुर, शिल्पी राज से लेकर करीना पांडेय तक की तारीफ किया , लेकिन निशा उपाध्याय का उन्होंने नाम नहीं लिया।

गोलू से भी मंच पर ही भिड़ चुकी निशा

निशा उपाध्याय मंच पर ही सिंगर गोलू राज से भी भिड़ चुकी है। इस विवाद के बाद गोलू ने निशा के साथ मंच साझा करने से इंकार कर दिया था। इससे जुड़े सवाल पर गोलू राज कहते हैं कि हम मंच साझा नहीं करते। उनके साथ हमको बुलाया जाता है तो हम भी वहां जाते हैं।

मुकेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय ने एंकर मुकेश राय के खिलाफ गोरखपुर में लिखित शिकायत किया है। पुलिस को दिए अपनी लिखित शिकायत में निशा उपाध्याय ने मुकेश पर आरोप लगाया है कि लाइव स्टेज शो के दौरान एंकर मुकेश राय स्टेज पर मेरे लिए अश्लील शब्दों का उपयोग किया। शुरू में तो बर्दाश्त करती रही। लेकिन, उसने कुछ ऐसा बोला कि मैं उसे सहन नहीं कर पाई। उसने मुझसे - रेट पूछ था ? वह मेरी बॉडी, शादी और गायकी को लेकर भी कमेंट कर चुका है।