24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: रेट पूछने पर भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय ने खोया आपा, मंच पर ही चप्पल लेकर एंकर को मारने दौड़ी

भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय का एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वो हाथ में चप्पल लेकर एंकर को मारने के लिए आगे बढ़ती दिख रही है।

2 min read
Google source verification

भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय। फोटो Facebook निशा उपाध्याय

भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय लाइव स्टेज शो के समय अचानक से गुस्से में मंच पर एंकर को मारने के लिए अपना सैंडल तक निकालती दिख रही है। उनको ऐसा करते देख उनके साथ मौजूद टीम के लोग भी गुस्से में दिखाई देते हैं। लाइव कार्यक्रम में किसी प्रकार का कोई अप्रिय घटना नहीं घटित हो इसको देखते हुए उनके आस पास खड़े लोग बीच बचाव कर मामले को शांत करते दिखते हैं। सूत्रों का कहना है कि बिहार के सीवान में परफॉर्मेंस के समय एंकर ने सिंगर का 'रेट' क्या है जैसे कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसको लेकर ही विवाद बढ़ गया। वर्ष 2023 में एक लाइव कार्यक्रम के दौरान हवाई फायरिंग के दौरान गोली लगने के बाद वो चर्चा में आई थीं। भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय का सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है।

रेट के सवाल पर बवाल

निशा उपाध्याय अपने कार्यक्रम में परफॉर्मेंस के लिए तैयार हो रही थीं।इसी दौरान मंच संचालन कर रहा एंकर अनाउंसमेंट करते हुए उनके ‘रेट’ का जिक्र करता है। निशा उपाध्याय को यह बात नागवार गुजरी। वायरल वीडियो में वे नीले रंग की साड़ी पहने हाथ में चप्पल लेकर एंकर को मारने के लिए उसकी ओर बढ़ती हैं, जबकि एंकर खुद को बचाने की कोशिश करता दिख रहा है। वीडियो में निशा कहते नजर आ रही है “रेट बता रहा है, ये रेट बताएगा मेरा। माइक दीजिए, इसका रेट हम बताएं। इसको मारेंगे हम। रेट बताने वाला कौन होता है ये?” लाइव कार्यक्रम में ऐसा होने पर पीछे से कुछ लोग शोर मचाते हैं। इसको लेकर कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। हालांकि बाद में स्थिति को संभाल लिया गया और कार्यक्रम को नियंत्रित किया गया। इस मामले में आयोजकों की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।